Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जन्माष्टमी पर कान्हा की झांकियों में दिखा सेना का शौर्य:पहलगाम हमले से सर्जिकल स्ट्राइक तक का प्रदर्शन, प्रयागराज में मंदिर और थाने सजे

    4 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार शहर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंदिरों, पुलिस लाइंस और मोहल्लों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर आकर्षक झांकियां सजाई गई हैं। इस बार धार्मिक प्रसंगों के साथ देशभक्ति और भारतीय सेना के शौर्य को भी झांकियों में जगह दी गई है। रिजर्व पुलिस लाइंस और धूमनगंज स्थित चौथी बटालियन पीएसी परिसर में जन्माष्टमी को लेकर विशेष पंडाल सजाए गए हैं। पुलिस लाइंस में भगवान कृष्ण के जेल में जन्म और वासुदेव के यमुना पार करने की पारंपरिक झांकी के साथ सेना के शौर्य को दर्शाती झांकी लोगों का ध्यान खींच रही है। इसमें पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद आतंकियों के ठिकानों पर की गई भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक को दिखाया गया है। साउंड और लाइट इफेक्ट्स के साथ चलते-फिरते पुतलों के जरिए घटनाक्रम का प्रदर्शन किया गया है। झांकी देखने पहुंच रहे वर्दीधारी जवानों और श्रद्धालुओं में इसे लेकर खास उत्साह नजर आ रहा है। कृष्ण-अर्जुन संवाद और कालिया नाग दमन भी आकर्षण कटरा रामलीला मैदान और आसपास के पंडालों में इलेक्ट्रॉनिक और स्वचालित झांकियां सजाई गई हैं। इनमें श्रीकृष्ण-अर्जुन संवाद और कालिया नाग दमन जैसे धार्मिक प्रसंगों को जीवंत रूप दिया गया है। इसके साथ ही देश की रक्षा और राष्ट्रप्रेम का संदेश देने वाली कलाकृतियां भी प्रदर्शित की गई हैं। सिविल लाइंस के श्री राधा-रमण मंदिर और चौक स्थित गोपाल मंदिर में फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से गर्भगृह को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। अल्लापुर और दारागंज के मोहल्लों में भी स्थानीय समितियों की ओर से झांकियां सजाई गई हैं। इनमें कान्हा की बाल लीलाओं के साथ सुरक्षा बलों के पराक्रम को दर्शाया गया है। देर रात तक मंदिरों में उमड़ेगी भीड़ जन्माष्टमी के चलते शहर में सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मंदिरों और प्रमुख आयोजन स्थलों पर पुलिस की तैनाती की गई है। देर रात तक भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है। शहर के अलग-अलग इलाकों में 'हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की' और 'भारत माता की जय' के जयकारे गूंज रहे हैं। धार्मिक आस्था के साथ देशभक्ति के संदेश से जन्माष्टमी के आयोजन और भी खास नजर आ रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोवध करने वालों के एनकाउंटर हो रहे:बागपत पहुंचे गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष बोले- दूसरे राज्यों के हाल देखिए
    Next Article
    बच्चों के विवाद में बड़ों की मारपीट, पति-पत्नी घायल:संभल में पड़ोसियों के बीच हुई झड़प, पुलिस ने मेडिकल कराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment