Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गायिका ममता श्रीवास्तव बोलीं- महिलाओं के बिना समाज अधूरा:गाजियाबाद में 'नारी शक्ति सम्मान' का आयोजन, नारियों को सम्मानित किया गया

    3 hours ago

    2

    0

    गाजियाबाद के हिंदी भवन में आज नारी शक्ति सम्मान 2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं के योगदान और उनकी उपलब्धियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा शामिल हुए। इस आयोजन का संचालन गायिका ममता श्रीवास्तव ने किया गया। उन्होंने बताया- यह कार्यक्रम हर साल आयोजित किया जाता है, जिसमें समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मान दिया जाता है। उनका कहना था कि नारी शक्ति हमारे समाज की सबसे बड़ी ताकत है और ऐसे आयोजनों से महिलाओं का उत्साह बढ़ता है। समाज में महिलाएं सबसे बड़ी ताकत गायिका ममता श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाएं आज समाज की सबसे बड़ी ताकत हैं। चाहे प्रतियोगी परीक्षाओं के परिणामों को ले लीजिए या फिर अन्य उपलब्धि। हर कार्यक्रम में महिलाएं बढ़ चढ़कर देश की सेवा कर रही हैं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने नृत्य और कला का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। उनकी प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में एक अलग ही रंग भर दिया। नारियों को सम्मानित किया गया आयोजक संजय सक्सेना ने कहा कि “नारी शक्ति सम्मान” जैसे कार्यक्रमों से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। यह हमें महिलाओं के संघर्ष, उनकी मेहनत और समाज में उनके महत्वपूर्ण योगदान को समझने का मौका देता है। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और सकारात्मक माहौल देखने को मिला। महिलाओं को सम्मानित कर उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने का प्रयास किया गया। इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि समाज में महिलाओं का सम्मान और सशक्तिकरण बेहद जरूरी है। गाजियाबाद की पहली नागरिक महिला गाजियाबाद के साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कार्यक्रम में कहा आज नारी शक्ति का कार्यक्रम शानदार रहा है। प्रधानमंत्री संसद में 16 तारीख को नारी शक्ति का कार्यक्रम करने जा रहे हैं। 33 प्रतिशत आरक्षण 2029 से लागू करने के लिए वंदन करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद की प्रथम नागरिक महिला हैं। इस समय गाजियाबाद से सुनीता दयाल महापौर हैं। इस कार्यक्रम में अलग अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। जहां महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में विहिप-बजरंग दल की भगवा यात्रा:हजारों लोग हुए शामिल, शहर भगवामय दिखा
    Next Article
    IPL- विराट कोहली ने 37 बॉल पर फिफ्टी:पाटीदार 14 बॉल पर 47 रन बनाकर खेल रहे; मुंबई के खिलाफ बेंगलुरु का स्कोर 185/1

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment