Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाघरा नदी में छोड़ा गया 3.20 लाख क्यूसेक पानी:गोंडा में खतरे के निशान से 22 सेमी नीचे बह रही नदी, 24 घंटे में 8 सेमी बढ़ा घाघरा नदी का जलस्तर

    11 hours ago

    1

    0

    गोंडा में घाघरा नदी का जलस्तर पिछले 12 घंटों से लगातार बढ़ रहा है एल्गिन पर नदी खतरे के निशान से 22 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। पिछले 24 घंटों में जलस्तर 8 सेंटीमीटर बढ़ा है। आज सुबह 9 बजे गिरजा, शारदा और सरयू बैराज से 3.20 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे करनैलगंज और तरबगंज तहसील के निचले इलाकों के कई गांवों के मुख्य मार्गों पर बाढ़ का पानी पहुंच गया है। ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। जिला प्रशासन ने ग्रामीणों की सुविधा के लिए नाव की व्यवस्था की है। तरबगंज और करनैलगंज तहसील प्रशासन निचले इलाकों की लगातार निगरानी कर रहा है। बाढ़ खंड और जिला प्रशासन के अधिकारी भी स्थिति का जायजा ले रहे हैं। जिला मुख्यालय पर आपदा विभाग में कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। तरबगंज तहसील का ब्योन्दा माझा गांव बाढ़ से प्रभावित है। प्रशासन प्रभावित ग्रामीणों को बाढ़ राहत सामग्री वितरित कर रहा है और हर संभव मदद प्रदान कर रहा है। गोंडा अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है। लेकिन फिलहाल नदी का जलस्तर बढ़ रहा है जिसको लेकर हम लोग अलर्ट मोड पर हैं। शारदा गिरजा और सरयू बैराज से पानी छोड़ा जा रहा है जिसके कारण नदी का जलस्तर अब बढ़ रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पश्चिमी यूपी व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बने सुनील खत्री:बरेली आने पर हुआ स्वागत, व्यापारियों की समस्याओं को उठाने का दिया भरोसा
    Next Article
    फर्रुखाबाद में 10 अफसरों को नोटिस:आईजीआरएस शिकायतों की समीक्षा में डीएम सख्त, बिना शिकायतकर्ताओं से संपर्क किए मामले में कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment