Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाघरा पुल मरम्मत के लिए दो महीने तक बंद:छोटे वाहनों के लिए पीपे का पुल खुला, गोंडा से अयोध्या होते हुए लखनऊ जाएंगे बड़े वाहन

    9 hours ago

    2

    0

    गोंडा और लखनऊ को जोड़ने वाला एक मात्र 44 साल पुराना संजय सेतु घाघरा पुल मरम्मत के लिए आज से दो महीने के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है। यह पुल काफी जर्जर हो चुका था, जिसके कारण आए दिन घंटों जाम लगता था। अब इसका मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा। पुल बंद होने के कारण बड़े वाहनों के लिए रूट डायवर्जन किया गया है। गोंडा से लखनऊ जाने वाले बड़े वाहन डुमरियाडीह, वजीरगंज, नवाबगंज होते हुए अयोध्या के रास्ते लखनऊ पहुंचेंगे। इसी तरह,लखनऊ से गोंडा आने वाले बड़े वाहनों को भी अयोध्या, नवाबगंज, वजीरगंज के रास्ते डायवर्ट किया गया है। छोटे वाहनों के आवागमन के लिए पीपे का पुल पूरी तरह खोल दिया गया है। इस पर वाहनों की आवाजाही भी शुरू हो गई है। संजय सेतु घाघरा पुल की जर्जर स्थिति को देखते हुए इसके नए निर्माण की मांग जनप्रतिनिधियों द्वारा कई बार उठाई गई है। नए पुल के निर्माण का प्रस्ताव शासन में स्वीकृत है और जल्द ही इसे मंजूरी मिलने की उम्मीद है। रूट डायवर्जन के कारण रोडवेज बसों से यात्रा करने वाले यात्रियों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। गोंडा से लखनऊ की दूरी बढ़ने से यात्रियों को अधिक किराया देना होगा। गोंडा से लखनऊ जाने वाली सभी बसें इसी परिवर्तित मार्ग से जाएंगी, और लखनऊ से आने वाली बसें भी इसी रूट का उपयोग करेंगी। बहराइच से गोंडा होते हुए लखनऊ जाने वाली बसों को बहराइच से ही लखनऊ के लिए डायवर्ट किया गया है। एडीएम आलोक कुमार ने बताया कि घाघरा पुल के मरम्मत को लेकर के रुट डायवर्ट किया गया है लोगों को जानकारी भी दी गई है। यह पुल काफी पुराना है कई बार जर्जर होने के चलते यहां पर आवागमन भी बंद कर दिया जाता था और मरम्मत होने से समस्या खत्म हो जाएगी। पीपे के पुल पर बड़े वाहनों को जाने की अनुमति नहीं दी गई है केवल छोटे वाहनहीं पीपा पुल के माध्यम से जा सकेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में ADM ने टॉप-10 भूमि विवादों का किया निस्तारण:अपर जिलाधिकारी ने दोनों पक्षों को निर्देश दिया कि भूमि पर कोई निर्माण कार्य न किया जाए
    Next Article
    संभल में अवैध मस्जिद की मीनार हाइड्रा से हटेगी:700 वर्गमीटर पर मदरसा-दुकानें ध्वस्तीकरण के बाद मलबा नहीं हटाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment