Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घर मे 30 लाख की चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार:आरोपियों के पास से अवैध पिस्टल और कारतूस मिला, मौज मस्ती के लिए घटना करते थे

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के गुडम्बा थानाक्षेत्र में घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी करने वाले तीन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी के जेवरात, नकदी और मोबाइल फोन समेत करीब 30 लाख रुपए का सामान बरामद हुआ है। एक आरोपी के पास से अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस भी मिला है। डीसीपी पूर्वी डॉक्टर दीक्षा शर्मा ने बताया 15 अप्रैल को आधार खेड़ा निवासी सरफराज हुसैन ने गुडम्बा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 12 अप्रैल को दादा का निधन हो गया था। जिसके कारण अपने पूरे परिवार के साथ गाजीपुर गए थे। घर पर ताला बंद था। 15 अप्रैल को सुबह 5.30 बजे जब वापस पहुंचा तो देखा घर का ताला टूटा पड़ा है। घर के अंदर मे अलमारी के ताले टूटे पड़े है, घर के अलमारी के अंदर रखे हुए सारे आभूषण नगदी चोरी हो गए। पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे को देखने के बाद पता चला की तीन अज्ञात चोर सुबह 3:40 पर घर के अंदर दीवार कूद कर घुसे और ताला तोड़कर चोरी कर मिनट में निकल गए। दो चोर अंदर गुसे थे। एक चोर बाहर से रेखी कर रहा था। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम को खुलासे के लिए लगाया गया। इस दौरान शुक्रवार रात को संयुक्त टीम ने स्कार्पियो क्लब के पास जंगल क्षेत्र से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अनवारी थाना कुर्सी बाराबंकी निवासी अदीबुर्रहमान उर्फ अदीब उर्फ अद्दू (24), अनवारी बाराबंकी निवासी जीशान गाजी उर्फ छोटू (24) और स्कूटर इंडिया सरोजिनी नगर निवासी रामजी राजाराम सोनी (56) के रूप में हुई। आरोपी अदीबुर्रहमान के पास से .32 बोर की एक अवैध पिस्टल और चार जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए। इसके अलावा आरोपियों के कब्जे से मिली एक बुलेट मोटरसाइकिल को भी धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थाने में 25 से ज्यादा मुकदमें दर्ज हैं। आरोपी मौज मस्ती के लिए चोरी की घटना को अंजाम देते थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाईवे पर मिले 4 लाख रुपए मालिक को लौटाए:शामली में पुलिस ने जांच के बाद सौंपे, सड़क पर पड़ी मिली थी नोटों की गड्डियां
    Next Article
    'BJP 25 सीटें दें नहीं तो अकेले लड़ूंगा':रामदास अठावले बोले- यूपी में ब्लॉक स्तर तक संगठन को मजबूत कर रहे हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment