Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घर में फंदे से लटकता मिला किशोरी का शव:फारेंसिक टीम ने जुटाए सबूत, पुलिस जांच में जुटी

    3 hours ago

    2

    0

    बहराइच के जरवल थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक नाबालिग लड़की का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। यह घटना जरवल रोड थाना क्षेत्र के मजरा तकिया झुकिया गांव की है। असलम नामक व्यक्ति गुजरात में मजदूरी करते हैं, जबकि उनकी पत्नी और बच्चे घर पर रहते हैं। सोमवार दोपहर उनकी 15 वर्षीय बेटी सहाबा का शव कमरे में लगे कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ पाया गया। ग्रामीणों ने तत्काल जरवल पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही फोरेंसिक टीम के साथ पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जरवल रोड थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी में 103वें संगीत समारोह का आयोजन:पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने दी प्रस्तुति, कहा- बिना साहित्य के लिए संगीत की आयु लंबी नहीं रहेगी
    Next Article
    नोएडा के विकास के लिए 10 हजार 274 करोड़ मंजूर:स्पोर्टस सिटी को मिली ग्रीन सिग्नल, एयरपोर्ट के लिए 600 करोड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment