Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा के विकास के लिए 10 हजार 274 करोड़ मंजूर:स्पोर्टस सिटी को मिली ग्रीन सिग्नल, एयरपोर्ट के लिए 600 करोड़

    16 hours ago

    2

    0

    नोएडा प्राधिकरण बोर्ड ने विकास के लिए 10274 करोड़ रुपये का बजट पास किया। स्पोर्ट्स सिटी सेक्टर-78,79,150,152 में सभी प्लाट पर नक्शों पर लगी रोक हटा दी गई। इससे 40 हजार से ज्यादा बायर्स को फायदा होगा। हालांकि नक्शे कंडिशनल अप्रूव किए जाएंगे। यानी उनको कुल बकाया के कुछ हिस्सा प्राधिकरण में जमा करना होगा। न्यू नोएडा का मुआवजा दर यमुना विकास प्राधिकरण के किसानों को दिए जा रहे मुआवजा की तर्ज पर किया गया है। ये फाइल अब शासन को भेजी जाएगी। इसके अलावा 19 पूरक और करीब 28 अनुपूरक प्रस्तावों को शामिल किया गया। जिसमें से अधिकांश पर मुहर लगी। बैठक की अध्यक्षता आईडीसी चेयरमैन दीपक कुमार ने की। सेक्टर-95 दलित प्रेरणा स्थल को 92 करोड़ रुपये से संवारा जाएगा। आग से बचाव के लिए रोबोट समेत उपकरण खरीदने को एक सौ 54 करोड़ रुपये का बजट मिला। जिसमें 102 मीटर की दो हाइड्रोलिक प्लेटफार्म को शामिल किया गया है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 715 करोड़ 68 लाख रुपये का बजट भी स्वीकृत हुआ। ये बजट फेज-2 के लिए है। जिसकी किस्त 1500 करोड़ के आसपास है। इसमें से 600 करोड़ रुपए पहले ही अलग-अलग किस्तों में जा चुके है। निर्माण निगम की तरफ से 30 और 17 करोड़ रुपये के प्रस्ताव दिए गए हैं। धनराशि निगम को दिए जाने की मंजूरी प्राधिकरण बोर्ड से लेगा। आवंटन दरों पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। यानि इस बार आवंटन दरों पर बढ़ोतरी अभी नहीं की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घर में फंदे से लटकता मिला किशोरी का शव:फारेंसिक टीम ने जुटाए सबूत, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    कानपुर फूलबाग फल मंडी में भीषण आग लगी:बिजली के तार से निकली चिंगारी से आग भड़की, सिलेंडर फटा, 20 से ज्यादा अस्थाई घर और दुकानें खाक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment