Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घर में घुसकर मारपीट, दो आरोपियों को समन जारी:जौनपुर में कोर्ट ने 30 मार्च को पेश होने का आदेश दिया

    2 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम मुकीम अहमद की अदालत ने घर में घुसकर मारपीट और गाली-गलौज के एक मामले में दो आरोपियों को समन जारी किया है। अदालत ने निशा उर्फ कमलावती और छोटेलाल को 30 मार्च को पेश होने का आदेश दिया है। यह समन जफराबाद थाना क्षेत्र निवासी चन्तारा द्वारा दायर परिवाद पत्र पर जारी किया गया है। परिवादिनी ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से अदालत में शिकायत दर्ज कराई थी कि यह घटना 27 जून 2016 को सुबह करीब 8 बजे हुई थी। शिकायत के अनुसार, आरोपी निशा देवी उर्फ कमलावती अपनी भैंस चरा रही थीं। इस दौरान उनकी भैंस शिकायतकर्ता के मकई के खेत में घुस गई। जब शिकायतकर्ता ने भैंस को खेत से बाहर निकालने के लिए कहा, तो आरोपी निशा देवी और छोटेलाल ने उन्हें कथित तौर पर गालियां दीं और मारने के लिए दौड़े। शिकायतकर्ता अपनी जान बचाने के लिए अपने पाही वाले घर में भागीं। आरोप है कि आरोपियों ने शिकायतकर्ता का पीछा किया और घर में घुसकर उन्हें मारा और घसीटते हुए बाहर ले आए। अदालत ने इस परिवाद पत्र को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों को तलब किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में 10 चौकी प्रभारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग:लापरवाही के आरोप में एक हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर, SP ने की कार्रवाई
    Next Article
    प्रतापगढ़ SP ने ली परेड की सलामी:ड्रोन कैमरे से हुई निगरानी, फॉरेंसिक टीम ने आपराधिक घटनाओं में साक्ष्य संकलन के गुर सिखाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment