Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में 10 चौकी प्रभारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग:लापरवाही के आरोप में एक हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर, SP ने की कार्रवाई

    2 hours ago

    1

    0

    पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने देवरिया जनपद में अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस आदेश के तहत 10 चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है, जबकि पांच अन्य पुलिसकर्मियों का तबादला हुआ है। इसके अतिरिक्त, श्रीरामपुर में तैनात एक हेड कांस्टेबल को लापरवाही के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार, सदर कोतवाली के भुजौली चौकी प्रभारी आशीष राय को श्रीरामपुर थाना के प्रतापपुर चौकी का प्रभारी बनाया गया है। कोतवाली में तैनात मनीष सिंह को भुजौली चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। श्रीरामपुर के प्रतापपुर चौकी प्रभारी राघवेंद्र सिंह को बरहज के कपरवार चौकी भेजा गया है, जबकि बरहज के कपरवार चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार को बनकटा के रामपुर बुजुर्ग चौकी का प्रभार सौंपा गया है। इसी क्रम में, कोतवाली में तैनात जय सिंह यादव को खामपार थाना के भिंगारी बाजार चौकी प्रभारी बनाया गया है। भिंगारी बाजार चौकी प्रभारी अनित कुमार राय को सदर कोतवाली की सिविल लाइन चौकी की जिम्मेदारी मिली है। सिविल लाइन चौकी प्रभारी अजय कुमार तिवारी को भटनी के कस्बा चौकी स्थानांतरित किया गया है, और भटनी के कस्बा चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार को थाना भटनी में तैनाती दी गई है। भटनी में तैनात इंद्रेश कुमार को सलेमपुर के मझौलीराज चौकी प्रभारी बनाया गया है, जबकि कोतवाली में सुशांत कुमार सिंह को सेंटर चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चौकी प्रभारियों के अलावा, पुलिस लाइन से एक हेड कांस्टेबल को श्रीरामपुर थाना भेजा गया है। सलेमपुर कोतवाली में तैनात कांस्टेबल सोनू कुमार का स्थानांतरण श्रीरामपुर थाना किया गया है। गौरी बाजार थाने में तैनात महिला कांस्टेबल संगीता सिंह को सीसीटीएनएस श्रीरामपुर भेजा गया है, और मदनपुर के संग्राम यादव को भी श्रीरामपुर थाना भेजा गया है। पुलिस लाइन में तैनात जयदीप दुबे को सलेमपुर कोतवाली स्थानांतरित किया गया है। श्रीरामपुर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार शाह को लापरवाही बरतने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संजय सेतु मरम्मत से पहले बनेगा अस्थाई पीपे का पुल:प्रयागराज से मंगाए जा रहे पीपे के पुल, NHAI ने 1 माह, PWD ने 1.5 माह का समय मांगा
    Next Article
    घर में घुसकर मारपीट, दो आरोपियों को समन जारी:जौनपुर में कोर्ट ने 30 मार्च को पेश होने का आदेश दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment