Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घरों में कमी, ठेलों पर खुलेआम घरेलू LPG सिलेंडर:लखीमपुर खीरी में गैस आपूर्ति पर उठे सवाल, उपभोक्ता परेशान

    13 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में रसोई गैस की आपूर्ति व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। एक ओर जहां घरेलू उपभोक्ता सिलेंडर के लिए गैस एजेंसियों और डिलीवरी का इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर शहर के बाजारों और सड़कों पर ठेले-खोमचों पर घरेलू गैस सिलेंडरों का खुलेआम इस्तेमाल किया जा रहा है। इस स्थिति से उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी है। शहर के कई चौराहों और बाजारों में चाय, चाट और नाश्ते की रेहड़ियों पर लाल रंग के घरेलू सिलेंडर धड़ल्ले से इस्तेमाल होते देखे जा सकते हैं। ये सिलेंडर विशेष रूप से घरों में उपयोग के लिए निर्धारित हैं, जबकि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को नीले रंग के व्यावसायिक सिलेंडर का उपयोग करना अनिवार्य है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि इस अवैध खेल में गैस एजेंसियों से जुड़े डिलीवरी ब्वॉय और बिचौलियों की भूमिका संदिग्ध है। कई बार डिलीवरी के दौरान रास्ते में ही अतिरिक्त पैसे लेकर सिलेंडर ठेले-खोमचे वालों को बेच दिए जाते हैं, जिससे वास्तविक उपभोक्ताओं को समय पर गैस नहीं मिल पाती। लोगों का कहना है कि मुनाफाखोरी के कारण कृत्रिम संकट पैदा किया जा रहा है। अधिकारियों का दावा है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है और प्रतिदिन लगभग 15 से 16 हजार सिलेंडरों की डिलीवरी की जा रही है। इसके बावजूद, कई परिवारों को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनकी परेशानी बढ़ गई है। पलिया नगर में गैस बुकिंग के बाद दूसरा सिलेंडर 25 दिन के अंतराल में मिलने का नियम भी उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बन गया है। बड़े परिवारों का कहना है कि एक सिलेंडर 25 दिन तक नहीं चल पाता, जबकि होटलों और ठेलों पर व्यावसायिक सिलेंडर की जगह घरेलू सिलेंडरों का इस्तेमाल जारी है। खीरी जिले में लगभग 83 गैस एजेंसियां संचालित हैं और 8 लाख से अधिक उपभोक्ता गैस कनेक्शन से जुड़े हैं। अधिकारियों के अनुसार, प्रतिदिन बड़ी संख्या में सिलेंडरों की डिलीवरी होती है, फिर भी कई क्षेत्रों से आपूर्ति में देरी की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों और शिकायतों के बाद शासन ने सख्ती दिखाई है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजमिस्त्री की मौत, शव को भेजा गया पोस्टमार्टम को:आलू खोदने खेत गया था, तालाब के पास मिला था शव
    Next Article
    धमाकों,ड्रोन साये में 11 दिन दुबई में फंसे रहे दिनेश:पांच गुना महंगा टिकट लेकर भांजे की शादी में शामिल होने पहुंचे, परिवार में खुशी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment