Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घर में सो रही महिला को उठा ले गया तेंदुआ:बहराइच में 2 घंटे में सिर-पैर खा गया, घर से 50 मीटर दूर मिली लाश

    5 hours ago

    3

    0

    बहराइच में शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे घर के अंदर सो रही बुजुर्ग महिला को तेंदुआ उठा ले गया। महिला उस वक्त घर में अकेली थी। दो घंटे बाद घर से करीब 50 मीटर उसका शव मिला। तेंदुआ महिला का चेहरा और एक पैर को खा गया था। जबकि दूसरे पैर को भी आधा नोच चुका था। सुबह करीब 5 बजे गांव के लोग खेतों की तरफ गए तो उन्हें अधखाया शव मिला। इसके बाद पुलिस और वन विभाग को सूचना दी गई। पूरा मामला जिला मुख्यालय से करीब 110 किमी दूर सुजौली थाना क्षेत्र का है। दो विजुअल देखिए अब समझिए पूरा मामला सुजौली थाना क्षेत्र के सीताराम पुरवा गांव में नहर के पास फूलवती (86) पत्नी स्व. प्रभु रहती थीं। उनके पति की मौत हो चुकी है। परिवार में चार बेटियां- सुनीता, महारानियां, रमावती और महारानी और बेटा सोहन है। चारों बेटियों की शादी हो चुकी है। जबकि बेटा सोहन राजस्थान में काम करता है। ग्रामीणों ने बताया - फूलवती का घर कच्चा है, फूस से बना है। रात को वो कच्चे घर में अकेली सो रही थीं। घर में दरवाजा भी नहीं था। सिर्फ टाट का पर्दा पड़ा था। इसी दौरान रात करीब तीन बजे तेंदुआ घर में घुस गया। वृद्धा की गर्दन दबोचकर जंगल में उठा ले गया। लोगों ने दौड़ाया तो झाड़ियों में छिपा गांव के लोग शोर मचाकर उसे दौड़ाया लेकिन वो जंगल में कहीं नजर नहीं आया। इसके बाद लोग लौट आए। सुबह ग्रामीण दोबारा जंगल में वृद्धा की तलाश में पहुंचे तो घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर हल्दी के खेत के पास झाड़ियों में महिला का अधखाया मिला। तेंदुआ महिला का सिर, बायां पैर और दाएं पैर का आधा हिस्सा खा गया था। ये देखते ही लोगों ने शोर मचाया। पूरे गांव के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर कतर्नियाघाट रेंज की टीम और सुजौली थाना प्रभारी राम गोविंद वर्मा, दरोगा चंदन यादव समेत थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से महिला के शव को खेत से बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एक हफ्ते से देखा जा रहा तेंदुआ घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि सीतारामपुरवा, चफरिया और नहर बाजार इलाके में पिछले एक हफ्ते से तेंदुए की लगातार चहलकदमी देखी जा रही है। यह एक हफ्ते में ये तीसरी घटना है। बुधवार को इसी जगह तेंदुए ने एक बकरी का शिकार किया था, लेकिन मौके पर कोई भी वनकर्मी नहीं पहुंचा था। ग्रामीणों ने वन विभाग से तुरंत पिंजरा लगाने, गश्त बढ़ाने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। वन रेंजर नीरज श्रीवास्तव ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने परिवार को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। --------- ये खबर भी पढ़ें कानपुर दवा कारोबारी मर्डर केस- अब बेटा भी गिरफ्तार होगा:पुलिस के 6 सवालों में फंसा सुब्रत; पत्नी, सुपारी किलर से कराया जाएगा सामना कानपुर में करोड़पति दवा कारोबारी मर्डर केस में बेटे सुब्रत के खिलाफ पुलिस को कई अहम एविडेंस मिले हैं। जिसके आधार उसकी गिरफ्तारी लगभग तय है। मर्डर केस में संदिग्ध एक्टिविटी सामने आने के बाद सुब्रत को पिछले 2 दिनों से लगातार पूछताछ के लिए पुलिस थाने बुला रही है। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में अजगरा महोत्सव का समापन:महासंवाद में प्रज्वल शुक्ल ने जीते 1.51 लाख रुपए, विजेताओं को मिले पुरस्कार
    Next Article
    'जज के साथ अन्याय हो तो वह कहां जाए':यूपी में फांसी की 23 सजा सुनाने वाले जज का दर्द, पहले कहा था- मरना पसंद, डरना नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment