Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घर में शादी की रात मारपीट, जीजा की मौत:इटावा में साले ने पत्थर से हमला कर लहूलुहान किया, दो और घायल

    3 hours ago

    1

    0

    इटावा के थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ले में शादी के दिन घर में रुके रिश्तेदारों के बीच मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। शराब पीने के बाद साले ने अपने जीजा उमेश बाथम के सिर पर पत्थर की सिल से हमला कर दिया। आपसी मारपीट में तीन लोग घायल हुए। जिला अस्पताल से सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय रेफर किए गए उमेश बाथम की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। शादी का माहौल देखते ही देखते मातम में बदल गया। शादी के बीच घर में बढ़ा विवाद बुधवार देर रात परिवार के अधिकतर सदस्य मैरिज हॉल में शादी समारोह में शामिल थे। घर पर गृहस्वामी उमेश बाथम, उनके चचेरे भाई गुड्डू बाथम निवासी गोपियागंज और साला पिंटू बाथम निवासी भीखनपुरा, जसवंतनगर मौजूद थे। बताया गया है कि तीनों ने शराब पी रखी थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। पहले बहस हुई, फिर गाली गलौज होने लगी और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि घर से शोर शराबा होने लगा। आसपास के लोगों ने आवाज सुनकर परिजनों को सूचना दी। 5 तस्वीरें देखिए… बेटे ने लगाया हमला करने का आरोप उमेश बाथम के बेटे सोनू बाथम ने बताया कि उनकी भांजी काव्या की शादी थी। इसी वजह से पिता, चाचा और मामा घर पर ही रुके थे। रात करीब 10 बजे पड़ोसियों ने बताया कि घर में तेज झगड़ा हो रहा है। जब वह मौके पर पहुंचे तो उनके पिता खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़े थे। चाचा गुड्डू और मामा पिंटू भी घायल थे। सोनू के अनुसार, पिंटू ने उनके पिता के सिर पर पत्थर की सिल से वार किया, जिससे उनका सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सैफई में इलाज के दौरान मौत घटना के बाद तीनों घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने तीनों को सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के लिए रेफर कर दिया। वहां उमेश बाथम की हालत लगातार नाजुक बनी रही और देर रात उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा के गांव में 75 साल बाद भी सड़क नहीं:ग्रामीणों ने DM से लगाई पक्की सड़क बनाने की गुहार
    Next Article
    ट्रैक्टर-बाइक भिड़ंत में युवक की मौत, एक घायल:लखनऊ के दरियापुर में हुआ हादसा, आरोपी चालक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment