Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शेख हसीना के सबसे बड़े दुश्मन की जीत पर PM मोदी ने ऐसा क्या पोस्ट किया, BNP ने तुरंत रिप्लाई दिया

    3 hours from now

    1

    0

    सत्ता परिवर्तन की लहर के बाद नतीजे सामने आ रहे हैं और यहां पर बीएनपी पार्टी दो दशक के बाद सत्ता में वापस लौटती हुई दिख रही है। जहां पर सत्ता परिवर्तन की लहर इतिहास रच रही है। शेख हसीना के युग के अंत के बाद हुए पहले आम चुनाव के नतीजों ने यह साफ कर दिया है कि बांग्लादेश की आवाम ने बदलाव के पक्ष में वोट दिया है।  17 साल के लंबे निर्वासन के बाद तारिक रहमान की सत्ता में वापसी की पटकथा लिख दी गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी तारिक रहमान को जीत की बधाई दे दी है। पीएम मोदी के बयान के बाद बीएनपी की तरफ से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। बीएनपी की स्थायी समिति के सदस्य नजरुल इस्लाम खान न कहा है कि पीएम मोदी ने जनता के फैसले को मान्यता दी है।इसे भी पढ़ें: ब्रिटिश संसद में पहुंची 2 महिलाएं, फिर वो हुआ जिसने भारत को हिला दिया!आपको बता दें कि बांग्लादेश के चुनावी नतीजों पर प्रधानमंत्री मोदी कहा कि वह विकास के साझा लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए उनके साथ काम करने को लेकर उत्सुक हैं। मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा बांग्लादेश के संसदीय चुनाव में बीएनपी को निर्णायक जीत दिलाने के लिए मैं तारिक रहमान को हार्दिक बधाई देता हूं।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि रहमान की जीत ने उनके नेतृत्व में बांग्लादेश की जनता के भरोसे को दर्शाया है। पीएम मोदी ने कहा कि  भारत लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के प्रति अपना समर्थन जारी रखेगा। मैं आपके साथ मिलकर हमारे बहुआयामी संबंधों को मजबूत करने और हमारे साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हूं।’’ बांग्लादेश में हुए आम चुनाव में बीएनपी ने शुक्रवार को जीत का दावा किया। इस चुनाव में जीत हासिल करने वाली पार्टी अंतरिम प्रशासन की जगह सरकार बनाएगी। यह अंतरिम प्रशासन अगस्त 2024 में अवामी लीग शासन के सत्ता से हटने के बाद देश की बागडोर संभाली थी।इसे भी पढ़ें: Bangladesh Election Results 2026: जमात का बिगड़ा खेल, BNP की जबरदस्त वापसीदेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की अब भंग हो चुकी अवामी लीग के चुनाव मैदान में नहीं होने के कारण इस चुनाव को बीएनपी और उसके पूर्व सहयोगी जमात-ए-इस्लामी के बीच सीधी टक्कर के रूप में देखा गया। मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार 18 महीने से सत्ता में है। बांग्लादेश में जटिल 84 सूत्री सुधार पैकेज पर जनमत संग्रह के साथ-साथ 13वां आम चुनाव कराया गया। सुधार पैकेज को ‘जुलाई राष्ट्रीय घोषणापत्र’ के नाम से भी जाना जाता है। बीएनपी ने पहले घोषणा की थी कि यदि वह चुनाव जीतती है तो उसके अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान बांग्लादेश के अगले प्रधानमंत्री होंगे। अगर पार्टी चुनाव जीतती है तो रहमान पिछले 36 वर्ष में बांग्लादेश के पहले पुरुष प्रधानमंत्री होंगे। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    Airtel का सबसे सस्ता एनुअल प्लान, करोड़ों यूजर्स की साल भर रिचार्ज की टेंशन हुई खत्म
    Next Article
    Bangladesh Election Results 2026 LIVE Updates । छात्र आंदोलन के बाद Bangladesh में बड़ा उलटफेर, चुनाव में BNP को मिला भारी बहुमत

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment