Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घरौनी योजना से ग्रामीणों को मिल रहा मालिकाना हक:200 गांवों का ड्रोन सर्वे पूरा, बांटे जाएंगे घरौनी प्रमाणपत्र

    3 hours ago

    1

    0

    अमेठी में योगी सरकार की स्वामित्व और घरौनी योजना ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रही है। इस योजना के तहत दशकों से अपनी जमीन के मालिकाना हक के लिए भटक रहे ग्रामीणों को अब सरकारी प्रमाण पत्र के साथ उनके घर का स्वामित्व मिल रहा है। अमेठी के जिलाधिकारी संजय चौहान ने बताया कि जिले के 200 गांवों में अत्याधुनिक तकनीक और ड्रोन कैमरों के जरिए सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। इस सर्वे के बाद प्रशासन ने 'घरौनी' नामक प्रमाणिक अभिलेख तैयार किया है, जो ग्रामीणों को उनके मकान का वास्तविक मालिक बनाता है। इस स्वामित्व योजना से अब गांव में आबादी की जमीन को लेकर होने वाले छोटे-मोटे विवादों और कानूनी लड़ाइयों पर अंकुश लगेगा। इसके साथ ही, इस प्रमाण पत्र के जरिए ग्रामीण अब अपने घर पर बैंक से ऋण ले सकेंगे, जिससे स्वरोजगार के नए अवसर खुलेंगे। डीएम संजय चौहान ने आगे बताया कि ग्राम सभाओं में नाली, नाबदान और जमीनों को लेकर छोटे-छोटे झगड़े होते थे। घरौनी स्वामित्व योजना के तहत कराए जा रहे सर्वे से इन विवादों को सुलझाने में मदद मिलेगी। 200 से अधिक गांवों का सर्वे पूरा हो चुका है। यह योजना ग्रामीणों को उनकी संपत्ति का दस्तावेज प्रदान करने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था में भी सकारात्मक बदलाव ला रही है। अब ग्रामीणों को अपनी जमीन पर कब्जे का डर नहीं सताएगा, जिससे उन्हें मानसिक सुरक्षा मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा विधायक ब्राह्मण महासम्मेलन से करेंगे चुनावी शंखनाद:शिकारपुर में परशुराम सम्मेलन, 10 हजार से अधिक लोग जुटने की संभावना
    Next Article
    गोंडा साक्षी सोनी सुसाइड मामले में नया मोड़ आया सामने:आरोपी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment