Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घोसी सांसद ने सदन में उठाई अंडरपास की मांग:रेल की मांग के साथ हैदर नगर-अलीपुर सड़क पर अंडरपास की मांग दोहराई

    2 hours ago

    1

    0

    घोसी सांसद राजीव राय ने संसद में रेल मंत्री से मऊ जिले में रेल सेवाओं और बुनियादी ढांचे से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। उन्होंने मऊ से विभिन्न सुपरफास्ट ट्रेनों के संचालन और कई स्थानों पर अंडरपास निर्माण में देरी पर चिंता व्यक्त की। सांसद राय ने पिछले दो वर्षों में मऊ से दिल्ली, मुंबई, लखनऊ और इलाहाबाद के लिए सुपरफास्ट ट्रेनें चलाने की मांग दोहराई। उन्होंने मऊ से वंदे भारत या उसके समकक्ष सुपरफास्ट ट्रेनों के संचालन की भी कई बार मांग की है। सांसद के अनुसार, रेल मंत्री ने कई बार आश्वासन दिया था कि जल्द ही ट्रेनों का संचालन किया जाएगा, लेकिन आज तक यह शुरू नहीं हो सका है। राजीव राय ने सदन में रेल मंत्री को लिखे अपने पुराने पत्रों का जिक्र करते हुए पिपरीडीह, लोहारपुरा गोंठा, बहादुरपुर (दोहरीघाट), रसूलपुर, हैदर नगर, कसारा मोड़ से जयरामगढ़ और रतनपुर से इटैली सहित विभिन्न स्थानों पर अंडरपास बनाने की मांग की थी। उन्होंने बताया कि तमाम आश्वासनों के बावजूद लगभग दो साल बीत जाने पर भी इन स्थानों पर काम शुरू नहीं हो पाया है। घोसी सांसद ने विशेष रूप से तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज के पास हैदर नगर और अलीपुर को जोड़ने वाली सड़क पर अंडरपास बनाने की अपनी पूर्व में की गई लिखित मांग को सदन में फिर से उठाया। सांसद राजीव राय ने रेल मंत्री से कहा कि वह अपने क्षेत्र की समस्याओं को लगातार उठाते रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि रेल मंत्री होने के बावजूद कार्रवाई न करने पर जनता उनकी जवाबदेही सुनिश्चित करेगी। घोसी सांसद ने मऊ से दक्षिण भारत के लिए कोई भी सुपरफास्ट ट्रेन न चलाए जाने के कारण बुनकर बहुल इलाके के बुनकरों के व्यवसाय पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को भी रेखांकित किया। इसके साथ ही, उन्होंने रसड़ा रेलवे स्टेशन से भी महानगरों को जोड़ने वाली विभिन्न सुपरफास्ट ट्रेनों की मांग की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में कलश स्थापना के साथ शुरू हुई चैत्र नवरात्रि:श्रद्धालुओं ने लगाए माता रानी के जयकारें, मंदिरों में किए गए विशेष इंतज़ाम
    Next Article
    प्रिया सरोज के पिता ने शादी की अफवाहें खारिज की:कहा- अभी रिंकू के परिवार के लिए दुखद समय है, शादी की चर्चा अनुचित है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment