Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर को जल्द मिलेगा स्टेडियम और आधुनिक बस स्टॉप:विधायक सरोज कुरील ने विधानसभा में उठाई विकास की मांग

    18 hours ago

    1

    0

    कानपुर के घाटमपुर क्षेत्रवासियों को जल्द ही स्टेडियम, आधुनिक बस स्टॉप और अन्य बुनियादी सुविधाओं की सौगात मिल सकती है। घाटमपुर की विधायक सरोज कुरील ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगें सदन में रखीं। विधायक सरोज कुरील ने अपने संबोधन में कहा कि घाटमपुर लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है। उन्होंने क्षेत्र में प्रस्तावित स्टेडियम के निर्माण, नए बस स्टॉप और बारातशाला की स्थापना की मांग की, ताकि युवाओं को खेल सुविधाएं मिल सकें और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर व्यवस्था हो सके। इसके साथ ही उन्होंने घाटमपुर नगर व आसपास के ग्रामीण इलाकों में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया। किसानों को लो वोल्टेज की समस्या से राहत दिलाने के लिए नए विद्युत परीक्षण केंद्र की स्थापना तथा सरकारी ट्यूबवेल की जर्जर विद्युत लाइनों को बदलकर नई लाइन डलवाने की भी मांग की गई। परिवहन सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विधायक ने एक नए मिनी बस अड्डे की स्थापना, दस नई सीएनजी बसों की व्यवस्था और पुराने बस स्टॉप के आधुनिकीकरण का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि इससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। इसके अतिरिक्त रामसारी क्षेत्र में बंद पड़ी चीनी मिल की लगभग 96 हेक्टेयर भूमि पर डिफेंस कॉरिडोर स्थापित करने की मांग भी उठाई गई, जिससे क्षेत्र में औद्योगिक विकास और रोजगार के नए अवसर सृजित हो सकें। घाटमपुर विधायक सरोज कुरील ने कहा कि वह लगातार घाटमपुर के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत हैं, और क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए हर स्तर पर आवाज उठाती रहेंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम ने 1 करोड़ के ऋण चेक बांटे:संतकबीरनगर में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान आयोजित, 25 युवाओं को मिला लाभ
    Next Article
    पुलिस सिपाही की कार से छात्र की स्कूटी टकराई:छात्र गंभीर रूप से घायल, स्कूटी जलकर खाक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment