Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर के परास गांव में 20 बीघा फसल जलकर राख:ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड पहुंचने से पहले आग पर काबू पाया

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र के परास गांव में बुधवार दोपहर अचानक खेतों में भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। इस हादसे में करीब आठ किसानों की 20 बीघा गेहूं की फसल व एक बीघा गन्ना, जिसमें कुछ बंधे हुए बोझ और कुछ खड़ी फसल शामिल थी, जलकर राख हो गई। घाटमपुर थाना क्षेत्र के परास गांव के बंबा किनारे स्थित खेतों से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया, जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने रफ्तार पकड़ ली और आसपास के खेतों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। दोपहर के समय चल रही तेज हवा ने आग को और भड़का दिया, जिससे लपटें दूर-दूर तक फैल गईं। आग लगते ही ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए बाल्टी से पानी, मिट्टी और पेड़ों के गच्चों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। काफी देर तक ग्रामीण खुद ही आग से जूझते रहे और काफी हद तक उसे नियंत्रित भी किया। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने पर ने पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद पूरी तरह आग पर काबू पाया। इस घटना में रघुपति सिंह की पांच बीघा, संदीप सिंह की साढ़े तीन बीघा गेहूं व एक बीघा गन्ने की फसल, विजय सिंह की तीन बीघा, लवकुमार शुक्ला की दो बीघा, उदय सिंह की डेढ़ बीघा, शिवपाल सिंह की डेढ़ बीघा और हितांशु अवस्थी की एक बीघा गेहूं व रामशरण शुक्ला, दो बीघा मुन्नी तिवारी की 17 बिस्वा फसल आग की चपेट में आ गई। लोगों ने राजस्व विभाग की टीम को मौके पर बुलाकर नुकसान का आकलन कराया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    धीरेंद्र शास्त्री बोले- भारत हमारे बाप का है:लेंसकार्ट वालों के काका का नहीं, ये लोग लाहौर में कंपनी खोल लें
    Next Article
    सपा ने शुभलेश यादव को सौंपी बरेली की कमान:शिवचरण कश्यप के बाद खाली पद पर हुई ताजपोशी, अखिलेश यादव के करीबी शुभलेश यादव बने बरेली सपा जिलाध्यक्ष

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment