Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर के रेउना में अनियंत्रित ई-रिक्शा बंबा में पलटा:गाय बचाने के प्रयास में हादसा, भांजे की शादी का सामान ले जा रहे थे सभी

    11 hours ago

    2

    0

    घाटमपुर के रेउना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने शादी की खुशियों को पलभर में मातम में बदल दिया। शादी का सामान लेकर जा रहा ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर बम्बे में जा गिरा। इसमें चार लोग सवार थे। पुलिस ने घायलों को घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया। डाॅक्टर ने घायलों का इलाज किया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। घाटमपुर के रेऊना थाना क्षेत्र के घुघुआ गांव के पास रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शादी का सामान लेकर जा रहा एक ई-रिक्शा हादसे का शिकार हो गया। जानकारी के मुताबिक, औरैया जिले के फफूंद निवासी राममिलन अपने भांजे की शादी के लिए सामान भिजवा रहे थे। ई-रिक्शा में राममिलन के मामा रामकिशन कुशवाहा (50) निवासी कमण्डलपुर समेत कुल चार लोग सवार थे। जैसे ही वाहन घुघुआ गांव के पास पहुंचा, अचानक सड़क पर एक गाय आ गई। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बम्बे में पलट गया। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दो अन्य को हल्की चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तुरंत घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया। वहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में 5000 उपभोक्ताओं की 3 घंटे बिजली कटौती:कल डीएम रोड उपकेंद्र पर अनुरक्षण कार्य से बाधित रहेगी आपूर्ति
    Next Article
    पति के थप्पड़ मारने पर महिला ने किया सुसाइड:झांसी में 4 साल पहले शादी हुई थी, बकरी के रोटी फैलाने पर हुआ था झगड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment