Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में 5000 उपभोक्ताओं की 3 घंटे बिजली कटौती:कल डीएम रोड उपकेंद्र पर अनुरक्षण कार्य से बाधित रहेगी आपूर्ति

    12 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में शुक्रवार को लगभग पांच हजार उपभोक्ताओं को तीन घंटे की बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। विद्युत नगरीय वितरण उपखंड-द्वितीय के अंतर्गत 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र डीएम रोड पर अनुरक्षण कार्य के कारण सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक शटडाउन रहेगा। इस बिजली कटौती से डीएम रोड, आवास विकास, काली नदी पुल के पास का क्षेत्र और उपकेंद्र से जुड़े अन्य संबंधित इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे हजारों उपभोक्ता प्रभावित होंगे। सहायक अभियंता (तकनीकी) द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शटडाउन के दौरान 33 केवी लाइन के नीचे आ रहे पेड़ों की छंटाई की जाएगी। साथ ही, विद्युत उपकेंद्र पर स्थापित पावर परिवर्तकों का रखरखाव और परीक्षण कार्य भी किया जाएगा। विभाग के अनुसार, यह कार्य बेहतर और सुचारू बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से कर लें ताकि असुविधा से बचा जा सके। सहायक अभियंता ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा करते हुए धैर्य बनाए रखने और जरूरी कार्य पहले ही निपटा लेने का आग्रह किया है। विभाग ने इस संबंध में जिला सूचना अधिकारी, संबंधित अधिकारियों और सोशल मीडिया सेल को भी सूचना भेजी है, ताकि शटडाउन की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में भगवान परशुराम जयंती पर शोभायात्रा:ब्राह्मण स्वाभिमान एकता मंच ने किया भव्य आयोजन, जयघोष से गूंज उठा शहर
    Next Article
    घाटमपुर के रेउना में अनियंत्रित ई-रिक्शा बंबा में पलटा:गाय बचाने के प्रयास में हादसा, भांजे की शादी का सामान ले जा रहे थे सभी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment