Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर में डंपर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मारी:पिता गंभीर घायल, कानपुर रेफर; पुलिस ने डंपर जब्त किया

    1 hour ago

    1

    0

    घाटमपुर के धरमपुर बंबा के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। इस हादसे में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। डंपर चालक मौके से फरार हो गया। यह घटना शनिवार दोपहर को कानपुर-सागर हाईवे पर हुई। साढ़ थाना क्षेत्र के पड़री लालपुर गांव निवासी 42 वर्षीय कमलेश अपने 11 वर्षीय बेटे शिवांश के साथ बाइक से पतारा कस्बे से अपने गांव लौट रहे थे। धरमपुर बंबा के पास पहुंचते ही डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद सामने से आ रही घाटमपुर थाना मोबाइल पुलिस टीम को देखकर डंपर चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। पुलिसकर्मियों ने तत्काल घायल पिता-पुत्र को पतारा सीएचसी पहुंचाया। पतारा सीएचसी में डॉक्टरों ने कमलेश को गंभीर हालत में कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उनके बेटे शिवांश को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है और घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घाटमपुर इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि सूचना मिलते ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया था। तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दालमंडी में बुजुर्ग की हार्ट-अटैक से मौत:ध्वस्तीकरण कार्रवाई पर पोते से बोले- लगता है कुछ नहीं बचेगा, घर तक नहीं पहुंच सकी लाश
    Next Article
    सिद्धनाथ मंदिर का पुलिस कमिश्नर ने किया निरीक्षण:महिला सुरक्षा पर जोर देने और अराजकता रोकने के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment