Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धनाथ मंदिर का पुलिस कमिश्नर ने किया निरीक्षण:महिला सुरक्षा पर जोर देने और अराजकता रोकने के निर्देश

    1 hour ago

    1

    0

    महाशिवरात्रि की तैयारियों के मद्देनजर कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल, जॉइंट पुलिस कमिश्नर (जेसीपी) विपिन टाडा और जेसीपी संकल्प शर्मा समेत अन्य अधिकारियों ने जाजमऊ स्थित सिद्धनाथ मंदिर का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर समिति और क्षेत्रीय लोगों से बातचीत की। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, श्रद्धालुओं के प्रवेश-निकास मार्ग, प्रकाश व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का गहनता से जायजा लिया गया। आपात परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। इस दौरान मंदिर प्रतिनिधियों से संवाद स्थापित कर श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जेसीपी विपिन टाडा ने बताया कि मंदिर के गर्भगृह में चार दरवाजे हैं। इनमें से दो दरवाजों का उपयोग महिलाओं के प्रवेश और निकास के लिए होगा, जबकि अन्य दो पुरुषों के लिए आरक्षित रहेंगे। यह व्यवस्था महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त महिला पुलिस बल तैनात किया जाएगा। इसके अलावा, सभी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एक कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा और सुरक्षा निगरानी हेतु अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घाटमपुर में डंपर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मारी:पिता गंभीर घायल, कानपुर रेफर; पुलिस ने डंपर जब्त किया
    Next Article
    अयोध्या में आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन:जिला प्रभारी संजीव निगम बोले- मोदी और ट्रंप ट्रेड डील से किसानों को होगा नुकसान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment