Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर में गैस सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध:एजेंसियों पर जांच करने पहुंचे SDM, लोगो से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की

    9 hours ago

    1

    0

    कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र में रसोई गैस को लेकर लोगों में घबराहट देखने को मिल रही है। अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध को लेकर सोशल मीडिया पर गैस और तेल की किल्लत की अफवाहें फैल रही हैं। इसी कारण कई लोग 25 दिन पूरे होने से पहले ही दूसरा सिलेंडर बुक कर रहे हैं। हालांकि गैस एजेंसियों पर सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और लोग एक दिन पहले बुकिंग कर अगले दिन एजेंसी से सिलेंडर ले रहे हैं। स्थिति की जानकारी मिलने पर घाटमपुर एसडीएम अविचल प्रताप सिंह ने गुरुवार दोपहर नगर के भदरस स्थित इंडियन गैस एजेंसी का निरीक्षण किया। यहां कुछ उपभोक्ता सिलेंडर लेकर जाते दिखाई दिए। एसडीएम ने उनसे बातचीत की तो उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्होंने एक दिन पहले सिलेंडर बुक किया था और आज एजेंसी से लेकर जा रहे हैं। वहीं लालपुर गांव स्थित इंडियन गैस एजेंसी पर पहुंचे हिरनी गांव निवासी रोहित शुक्ला ने बताया कि उन्होंने भी एक दिन पहले गैस बुक की थी और आज सिलेंडर लेने आए हैं। पतारा कस्बा निवासी हरेंद्र पाल सिंह ने भी बताया कि उन्हें सिलेंडर लेने में किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही है। एजेंसी में कार्यरत शुभम त्रिवेदी ने बताया कि कभी-कभी सर्वर डाउन होने के कारण डीएफसी नहीं हो पा रही है, लेकिन इसके अलावा कोई समस्या नहीं है। SDM बोले-स्टॉक पर्याप्त, अफवाहों पर न दें ध्यान घाटमपुर एसडीएम अविचल प्रताप सिंह ने बताया कि उन्होंने क्षेत्र की कई गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया है। सभी जगह सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराहट में अनावश्यक बुकिंग न करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में कांग्रेस कार्यकारिणी बैठक:महानगर अध्यक्ष बोले- कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करें, विचारधारा को लोगों को बताएं
    Next Article
    करंजाकला ब्लॉक में आवासीय भवनों को 2.28 करोड़ स्वीकृत:शासन ने पहली किस्त के रूप में 9 लाख रुपये जारी किए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment