Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर में किशोर का शव माइनर में मिला:लोअर के नाड़े से कसा था गला, परिजनों ने गांव के पिता-पुत्र पर लगाया हत्या का आरोप

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र के कठेठा गांव में 15 वर्षीय किशोर की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। शनिवार शाम उसका शव गांव से करीब 500 मीटर दूर खेत के पास माइनर में पड़ा मिला। मृतक की पहचान प्रतीक उर्फ कृष्णा सिंह के रूप में हुई है, जो कक्षा 9 का छात्र था। उसके लोअर के नाड़े से गला कसा हुआ था, जिससे गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खेत जाने की कहकर निकला था, देर शाम मिला शव परिजनों के मुताबिक, प्रतीक शनिवार दोपहर करीब तीन बजे साइकिल से खेत जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। तलाश करते हुए पिता खेतों तक पहुंचे तो वहां उसकी साइकिल खड़ी मिली। आसपास खोजबीन करने पर पास की माइनर में उसका शव पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। दो लोगों पर हत्या का मुकदमा, कई संदिग्ध हिरासत में मृतक के पिता संतोष सिंह की तहरीर पर गांव के ही बउरा और उसके बेटे प्रभाकर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने करीब आधा दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस जुटी जांच में, जल्द खुलासे का दावा मौके पर पहुंचे घाटमपुर इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने जांच शुरू कराई और फोरेंसिक टीम से साक्ष्य जुटवाए। एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। संदिग्धों से पूछताछ जारी है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट:महिला-बहू घायल, 5 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज; जांच में जुटी पुलिस
    Next Article
    सहारनपुर में को-ऑपरेटिव शराब फैक्ट्री पर कुर्की की तैयारी:35 करोड़ का हुआ था आबकारी घोटाला, 27 लोगों पर गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment