Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर में स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर विरोध:उपभोक्ताओं ने SDM को दिया ज्ञापन, बिना सहमति लगाने का आरोप; जांच के आदेश

    3 hours ago

    2

    0

    घाटमपुर नगर में स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटरों को लेकर उपभोक्ताओं का असंतोष बढ़ता जा रहा है। सोमवार दोपहर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अपनी समस्याओं को लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे और उपजिलाधिकारी अविचल प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि बिना उनकी सहमति के घरों में प्रीपेड मीटर लगाए गए हैं, जिससे उन्हें आर्थिक और तकनीकी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन देने पहुंचे उपभोक्ताओं में जन्मेजय, मुकेश दीक्षित, नितिन अवस्थी, हिमांशु अवस्थी, अनुज गोस्वामी, ब्रह्मादिन पाण्डेय और पवन समेत कई लोग शामिल रहे। उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल पहले की तुलना में अधिक आने लगे हैं। कई बार रिचार्ज करने के बावजूद अचानक बिजली कट जाती है, जिससे रोजमर्रा के कार्य प्रभावित होते हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि प्रीपेड प्रणाली में पारदर्शिता की कमी है। उनके अनुसार खाते में बैलेंस होने के बावजूद मीटर ‘माइनस’ दिखाने लगता है, जिससे वे भ्रमित हो जाते हैं और दोबारा रिचार्ज करना पड़ता है। इससे आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। कई उपभोक्ताओं के पास स्मार्टफोन नहीं होने से वे ऑनलाइन रिचार्ज या खपत की जानकारी समय पर नहीं देख पाते। ज्ञापन में मांग की गई है कि सहमति के बिना लगाए गए स्मार्ट प्रीपेड मीटर हटाकर पुराने मीटर दोबारा लगाए जाएं। साथ ही बिलिंग प्रणाली में पारदर्शिता लाने और तकनीकी खामियों को दूर करने की भी मांग की गई है। SDM बोले- विद्युत विभाग करेगा जांच एसडीएम अविचल प्रताप सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं की शिकायतें गंभीर हैं और उन्हें संज्ञान में लिया गया है। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को पूरे मामले की जांच कर जल्द समाधान प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में लाइट एंड साउंड शो शुरू होगा:संविधान साहित्य पार्क में लोग आनंद ले सकेंगे, आंबेडकर जयंती पर जनता को सौगात
    Next Article
    मुजफ्फरनगर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ:स्वागत में सजा शहर, रालोद विधायक गुलाम मोहम्मद को गेट से लौटाया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment