Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत:मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया, एसीपी ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया

    2 hours ago

    1

    0

    घाटमपुर के बिहूपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालीजनो पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा, सूचना मिलते मौके पर पहुंचे घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देने के साथ फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। घाटमपुर थाना क्षेत्र के बिहूपुर गांव निवासी संजय सोनकर की 35 वर्षीय पत्नी सीता देवी की सोमवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी मिलने पर साढ थाना क्षेत्र के पासीखेड़ा से मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ससुरालीजनों पर महिला की हत्या किए जाने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा काटा। मायके पक्ष के मुताबिक महिला की 19 साल पहले शादी हुई थी और उसके 15 साल की बेटी भी है। वह हाईस्कूल की छात्रा है। हंगामा की सूचना मिलते घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव मौके पर पहुंचे, उन्होंने परिजनो को दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। फोरेंसिक टीम ने अपनी जांच रिपोर्ट पुलिस को सौंपी है। एसीपी बोले- पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करेंगे घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि महिला के शव में चोट आदि के निशान नहीं मिले हैं। परिजनों को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर के चिल्हिया बाजार में श्रीमद्भागवत कथा शुरू:501 महिलाओं ने सिर पर कलश रख करके निकाली यात्रा, भक्तिमय हुआ वातावरण
    Next Article
    संभल सांसद बर्क बोले- विपक्ष का वोट न बंटे:बंगाल में ममता को समर्थन जरूरी, BJP को रोकना प्राथमिकता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment