Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर में दुर्गा अष्टमी पर दीपोत्सव का भव्य आयोजन:परास के शेषावतार मंदिर सैकड़ों दीपों से जगमगाया, भक्तों ने की महाआरती

    5 hours ago

    2

    0

    घाटमपुर क्षेत्र के परास गांव स्थित प्राचीन श्री शेषावतार मंदिर में दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। पूरे मंदिर परिसर को सैकड़ों दीपों और आकर्षक झालरों से सजाया गया, जिससे वातावरण अलौकिक और मनमोहक हो उठा। रोशनी से जगमगाते मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और हर ओर भक्ति की गूंज सुनाई दी। दूर-दराज के गांवों से पहुंचे भक्तों ने मां दुर्गा के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित किए और सामूहिक महाआरती में भाग लिया। “जय माता दी” के गगनभेदी जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। आयोजन के दौरान मंदिर समिति द्वारा सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजकों ने बताया कि गुरुवार को अष्टमी के उपलक्ष्य में पारंपरिक जवारा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। इसके साथ ही विशाल मेले और भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ग्रामवासियों के सहयोग और उत्साह से हर वर्ष की तरह इस बार भी दुर्गा अष्टमी पर दीपदान का यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक और भव्य रूप में संपन्न हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र में आस्था और एकता का संदेश दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    11 साल की बच्ची की संदिग्ध हालात में मौत:बाराबंकी में गेहूं के खेत में मिला शव, मेंथा रोपने गई थी
    Next Article
    गाजीपुर में 6 साल की बच्ची से रेप:सही इलाज न मिलने का आरोप, महिला अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे परिजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment