Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर में युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड किया:फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर जुटाए साक्ष्य, शराब पीने की वजह से छोड़कर चली गई थी पत्नी

    10 hours ago

    1

    0

    घाटमपुर के गोपालपुर में पत्नी वियोग में पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। शराब पीने को लेकर हुए विवाद में पत्नी चार वर्ष पहले छोड़कर मायके चली गई थी। इसके बाद से युवक परेशान रहता था। घाटमपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी 31 वर्षीय अमित सचान खेती किसानी करके परिवार का भरण पोषण करता था, घर पर मां मुन्नी देवी के साथ रहता था, मां मुन्नी देवी ने बताया कि उनके बेटे अमित की शादी चार वर्ष पहले हुई थी। शराब पीने को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था, इसके बाद पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई थी, जिसके बाद से युवक परेशान रहता था, गुरुवार शाम युवक ने घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मां मुन्नी देवी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते घाटमपुर पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए है, इसके साथ पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। घाटमपुर इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि सूचना मिली थी, युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा ATS ने पंजाब से खालिस्तानी आंतकी को किया गिरफ्तार:अवैध हथियार रखने के जुर्म में पकड़ा गया, जमानत मिलने के बाद फरार
    Next Article
    बर्रा में तेज रफ्तार कार ने दो को मारी टक्कर:नशे में धुत चालक ने किया हादसा, राहगीरों ने की तोड़फोड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment