Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में भाजपा विधायक के भतीजे की मौत:दोस्त और उसकी पत्नी के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा; बोले निवेश के नाम पर फसाया था

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित रिशिता मैनहैटन अपार्टमेंट में एक फरवरी को हुई गोंडा के भाजपा विधायक विनय द्विवेदी के भतीजे शुभम त्रिपाठी ने आत्महत्या कर ली थी। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शुभम के दोस्त सौरभ पांडे और उसकी पत्नी अर्चना उर्फ ममता पांडे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बलरामपुर निवासी पिता राजेश कुमार त्रिपाठी ने आरोप लगाया है कि अपार्टमेंट में रहने वाले सौरभ पांडे और उसकी पत्नी ने खुद को भरोसेमंद बताकर उनके बेटे को प्रॉपर्टी कारोबार में निवेश के लिए फंसाया। शुभम ने पहले 18 लाख रुपये दिए। इसके बाद आरोपियों के कहने पर 22 लाख रुपये और निवेश किए। बावजूद इसके दोनों लगातार पैसों की मांग करते रहे। परिजनों का आरोप है कि जब शुभम ने अपने निवेश और मुनाफे का हिसाब मांगा तो आरोपियों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। कुछ दिन पहले दंपति ने शुभम के फ्लैट पर जाकर मारपीट भी की थी, जिससे वह काफी तनाव में आ गया था। पिता का कहना है कि आर्थिक शोषण और लगातार मानसिक उत्पीड़न से आहत होकर ही उनके बेटे ने आत्मघाती कदम उठाया। तहरीर के आधार पर सुशांत गोल्फ सिटी थाना में सौरभ पांडे और अर्चना उर्फ ममता पांडे के खिलाफ धोखाधड़ी, उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे राहुल गांधी:अमित शाह मानहानि केस में सुल्तानपुर कोर्ट में पेश होंगे; कांग्रेसी बोले- फर्जी मुकदमे करा रही भाजपा
    Next Article
    कौशांबी हाईवे पर ट्रक-स्कॉर्पियो की टक्कर:6 लोग घायल, पुलिस ने क्रेन से वाहन हटवाकर जाम खुलवाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment