Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर मॉडल स्कूल में वार्षिकोत्सव 'अभ्युदय' का आयोजन:बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किए, विधायक ने छात्र छात्राओं को शिक्षा का महत्व बताया

    10 hours ago

    1

    0

    कानपुर के घाटमपुर नगर स्थित मॉडल स्कूल सिहारी में शनिवार दोपहर वार्षिकोत्सव 'अभ्युदय' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची विधायक सरोज कुरील ने बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रहने और पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह कुंजी है जिससे सभी अपने सपने पूरे कर सकते हैं। यह कार्यक्रम "छोटे सपने बड़ी उड़ान" थीम पर आधारित था। इसका शुभारंभ आयुर्वेदिक राजकीय चिकित्सालय की डॉक्टर संध्या सिंह और IDBI बैंक की शाखा प्रबंधक शजसविंदर कौर ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण कर किया। मुख्य अतिथि विधायक सरोज कुरील का स्वागत माल्यार्पण, बैच अलंकरण और स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापिका अंकिता मेहरा ने किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। छात्रा दिव्या ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की, जबकि अन्य बच्चों ने 'चक धूम धूम', 'बम बम भोले', 'सितारे जमीं पर' और 'ना मांगें सोना चांदी' जैसे गीतों पर प्रदर्शन किया। हास्य नाटक और 'निपुण भारत का सपना, सब बच्चे सीखें भाषा और गणना' संदेश के माध्यम से शिक्षा के महत्व और बच्चों की प्रतिभा को उजागर किया गया। मोबाइल और इंटरनेट के दुरुपयोग पर आधारित 'यादों की बारात' प्रस्तुति भी दी गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में विधायक सरोज कुरील ने विद्यालय कार्यालय के सुंदरीकरण का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने बच्चों को अध्ययन पर ध्यान देने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रत्ना यादव ने कहा कि उनके विद्यालय के बच्चे किसी निजी स्कूल के बच्चों से कम नहीं हैं। उन्होंने बताया कि उनका उद्देश्य हमेशा बच्चों को हर क्षेत्र में उत्कृष्ट बनाना है। यह लोग रहे मौजूद इस अवसर पर ARP सोनी सोनकर, मीनू सिंह, ARP शिव शंकर कटियार, विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष रेणु, छात्र-छात्राओं के अभिभावक, सभासद सत्यम चौहान और विजय कुमार वाल्मीकि सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी:होली से पहले कई प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, नमूने जांच को भेजे
    Next Article
    प्रशासनिक जज राजीव सिंह ने लखीमपुर कारागार का निरीक्षण किया:बंदियों की सुविधाओं और व्यवस्थाओं का लिया जायजा, डीएम को सराहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment