Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घोड़वल में मकान पर अवैध कब्जे से गुस्सा:किसान यूनियन ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया, आज देंगे धरना

    3 hours ago

    1

    0

    अयोध्या जिले के कुमारगंज थाना क्षेत्र के घोड़वल गांव में एक किसान के मकान पर कथित कब्जे का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़ित परिवार और किसान यूनियन ने प्रशासन पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए 15 अप्रैल को गांव में धरना प्रदर्शन और महापंचायत करने का ऐलान किया है। किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र नाथ श्रीवास्तव और मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित किसान पिछले करीब पांच महीनों से न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है। उसने पुलिस चौकी, थाना, तहसील और जिलाधिकारी स्तर तक कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। निर्माणाधीन मकान पर कब्जे का आरोप संगठन के अनुसार, सरजू प्रसाद ने अपनी पत्नी सुमन के नाम पर जमीन खरीदकर मकान बनवाना शुरू किया था। मकान में तीन कमरे और बाउंड्री वॉल तैयार हो चुकी थी, लेकिन लिंटर का काम बाकी था। आरोप है कि पड़ोस की एक महिला ने इस निर्माणाधीन मकान पर जबरन कब्जा कर लिया और खाली करने से इनकार कर रही है। आज धरना-प्रदर्शन और महापंचायत मामले को लेकर किसान यूनियन ने 15 अप्रैल को घोड़वल गांव के जूनियर हाई स्कूल के पास एक दिवसीय धरना और महापंचायत बुलाने का फैसला किया है। संगठन ने तहसील प्रशासन, खंड विकास अधिकारी और बिजली विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य बताई है। किसान यूनियन ने तहसील प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होना प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है। ज्ञापन में रखीं 6 प्रमुख मांगें किसान यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। संगठन ने साफ किया कि किसानों के अधिकारों से समझौता नहीं किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लड़के की गर्दन पर कुल्हाड़ी रखकर नारियल फोड़ा, VIDEO:बिजनौर में अंबेडकर जयंती पर खतरनाक स्टंट, सीने पर हथौड़े से ईंट तोड़ा
    Next Article
    'तेरे इश्क में तबाह हूं मैं...' पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का छलका दर्द, तलाक की लंबी कानूनी लड़ाई के बीच शेयर किया इमोशनल मैसेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment