Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Goa के Calangute Beach पर चार झोपड़ियां जलकर खाक, प्रभावितों को आर्थिक मदद

    5 hours ago

    1

    0

    उत्तरी गोवा के कैलंगुट बीच पर बृहस्पतिवार सुबह आग लगने से चार अस्थायी झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। हालांकि, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।राज्य के पर्यटन मंत्री रोहन खुंटे ने कैलंगुट के विधायक माइकल लोबो और पर्यटन निदेशक केदार नाइक के साथ घटनास्थल का दौरा किया और प्रभावित संचालकों को दो-दो लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की। खुंटे ने कहा कि इस सहायता में एक लाख रुपये राज्य के पर्यटन विभाग की ओर से और एक लाख रुपये उनकी ओर से दिए जाएंगे। सरकार प्रभावित संचालकों को अपनी अस्थायी झोपड़ी दोबारा बनाने और मौजूदा पर्यटन सीजन में कारोबार फिर से शुरू करने के लिए हरसंभव मदद देगी।उन्होंने कहा, गोवा के कई पारंपरिक परिवार (जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं) इन झोपड़ियों का संचालन करते हैं। उनकी मदद करना हमारा दायित्व है और इस मुश्किल समय में हम उनके साथ खड़े रहने के लिए प्रतिबद्ध हैं। खुंटे ने कहा कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ।उन्होंने आग पर तुरंत काबू पाने के लिए अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं की सराहना की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से मदद देने का आश्वासन दिया है। स्थानीय विधायक और अन्य संबंधित पक्षों ने भी सहायता का भरोसा दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Assam में Army Driver का चालान काटने और दुर्व्यवहार करने पर MVI ड्यूटी से हटाई गईं
    Next Article
    Gorakhpur में सपा के रोड शो की JCB से कुचलकर 14 वर्षीय लड़के की मौत, सियासत गरमाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment