Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    GST विभाग पर भ्रष्टाचार के आरोप:सहारनपुर में किसान यूनियन रक्षक ने कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा, जांच की मांग

    3 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन रक्षक के कार्यकर्ताओं ने जीएसटी विभाग पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ओहलान के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि जीएसटी विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है, जिससे आम व्यापारी और किसान परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग के कुछ अधिकारी अपने पद का दुरुपयोग कर लोगों को डराकर अवैध वसूली कर रहे हैं। ओहलान ने एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने संगठन के एक कार्यकर्ता को जेल भेजने की धमकी दी और उससे एक लाख चालीस हजार रुपये वसूल लिए। जबकि संबंधित कार्यकर्ता को विभाग की ओर से केवल एक हजार पांच सौ रुपये की रसीद दी गई। संगठन ने इसे गंभीर भ्रष्टाचार का उदाहरण बताते हुए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। ओहलान ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं न केवल विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती हैं, बल्कि आम जनता का विश्वास भी कमजोर करती हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, प्रदेश प्रभारी सुनील राणा, जिला अध्यक्ष रविंद्र सैनी, युवा जिला अध्यक्ष रूपक चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष गजेंद्र नौसरान, बिल्लू त्यागी, सतपाल राणा, अमित ओहलान, अभिषेक राणा, वीरेंद्र सिंह (बिल्लू), अजीत गुज्जर, अमित, अनिकेत चौधरी, सचिन जाट, अनिरुद्ध त्यागी और प्रियांशु सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महापौर ने ज्वाला देवी कॉलेज में शिक्षा गुणवत्ता पर की:रसूलाबाद में बोले- विद्यालय की प्रगति में कमी नहीं आने देंगे, विवरणिका का विमोचन
    Next Article
    संभल में गैस एजेंसियों पर ग्रामीण उपभोक्ताओं की भीड़:एजेंसी मालिकों ने कहा- घबराएं नहीं, गैस की कोई कमी नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment