Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में गैस एजेंसियों पर ग्रामीण उपभोक्ताओं की भीड़:एजेंसी मालिकों ने कहा- घबराएं नहीं, गैस की कोई कमी नहीं

    3 hours ago

    1

    0

    संभल जिले में गैस एजेंसियों पर ग्रामीण उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। उपभोक्ता सामान्य 45 दिन की अवधि के बजाय 25 दिन में ही गैस बुक करा रहे हैं, जिससे एजेंसियों पर लंबी कतारें लग रही हैं। कई बार सुबह से शाम तक इंतजार करने के बाद भी उन्हें गैस नहीं मिल पा रही है। अधिकारी इस स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। गुरुवार को जनपद की सभी 39 गैस एजेंसियों पर पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध थी। मांग के अनुसार पीछे से लगातार गाड़ियां आ रही हैं। इसके बावजूद, लोग अफवाहों के डर से अपनी गैस बुक कराने और सिलेंडर लेने के लिए एजेंसियों तक पहुंच रहे हैं, जबकि पहले होम डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध थी। चंदौसी कस्बे की ताहिर गैस एजेंसी पर ग्रामीण इलाकों के उपभोक्ताओं की भीड़ अधिक देखी गई। कुछ उपभोक्ताओं ने दावा किया कि उनकी बुकिंग के बाद सिलेंडर किसी और को दे दिया गया। हालांकि, एजेंसी मालिक मोहम्मद ताहिर ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि गैस प्रतिदिन वितरित हो रही है और घरों तक भी पहुंच रही है। उन्होंने गैस की कमी से इनकार किया, लेकिन ई-केवाईसी और ओटीपी से जुड़ी समस्याओं को स्वीकार किया, जिसका कारण पुराने मोबाइल नंबरों का उपयोग बताया। डोडा गैस एजेंसी के स्वामी गौरव डोडा ने बताया कि उनकी एजेंसी के पास लगभग 27,500 ग्राहक हैं, जिनमें से 26,000 सक्रिय हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि गैस की कोई किल्लत नहीं है और समय पर बुकिंग कराने पर तीन से चार दिन में घर पर गैस उपलब्ध हो रही है। उन्होंने कहा, “मांग के अनुसार गैस आ रही है। अगर आप आज चार गाड़ी मांगेंगे, तो चार गाड़ी की डिमांड आपको मिल रही है।” गौरव डोडा ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराएं नहीं। उन्होंने जोर देकर कहा कि हिंदुस्तान में फिलहाल गैस की कोई कमी नहीं है और लोगों को समय पर गैस बुक करानी चाहिए। चंदौसी के गणेश कॉलोनी निवासी रचित ने कहा कि गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी पर आए हैं तो कहा जा रहा है कि एक-दो दिन बाद आना पर्ची भी नहीं काट रहे हैं। जबकि हमारे मोहल्ले में गैस घर पहुंच रही है, लेकिन एजेंसी पर गोदाम खाली बताया जा रहा है। जब भी ने बताया कि 5 दिन पहले गैस बुक की थी सिलेंडर लेने के लिए आए तो नहीं दे रहे हैं क्या रहे कि अभी 5 दिन ओर लगेंगे। जिला पूर्ति अधिकारी शिवि गर्भ ने बताया कि जनपद में गैस को लेकर कोई परेशानी नहीं है। उपभोक्ताओं की शिकायत मिलने के बाद तत्काल प्रभाव से उनकी समस्या का समाधान किया जा रहा है जिसके लिए एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद में 4.50 लाख उपभोक्ता है 13,000 से अधिक सिलेंडरों की योजना डिलीवरी हो रही है वहीं इतने ही लोग बुकिंग भी कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    GST विभाग पर भ्रष्टाचार के आरोप:सहारनपुर में किसान यूनियन रक्षक ने कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा, जांच की मांग
    Next Article
    17 जातियों को SC में शामिल करने की मांग:सहारनपुर में कश्यप समाज ने CM को भेजा ज्ञापन, बोले- महर्षि कश्यप जयंती पर अवकाश हो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment