Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाई पावर कमेटी के सदस्य के यहां महिलाओं का हंगामा:गोस्वामी ने जताया जान का खतरा, पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर शुरू की जांच

    1 hour ago

    1

    0

    बांके बिहारी मंदिर हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य दिनेश गोस्वामी के घर कॉरिडोर और न्यास का विरोध कर रही महिलाओं ने हंगामा किया। सेवायत दिनेश गोस्वामी का आरोप है कि महिलाओं ने उनको जूतों से मारने की धमकी दी। पुलिस ने गोस्वामी की शिकायत पर मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह था मामला बांके बिहारी कॉरिडोर और न्यास का विरोध कर रही महिलाएं रविवार को हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य दिनेश गोस्वामी के बिहारी पुरा स्थित पैतृक घर पहुंची। यहां उन्होंने किराए पर ब्यूटी पार्लर का संचालन कर रही चेतना से दिनेश गोस्वामी के बारे में जानकारी ली। किराएदार द्वारा दिनेश गोस्वामी के मौजूद न रहने की बात कही। इसके बाद वह कुछ देर रुकीं और चली गईं। यह लगाया आरोप उच्च अधिकार प्राप्त कमेटी के सदस्य दिनेश गोस्वामी ने आरोप लगाया कि महिलाओं ने घर पर पहुंच कर हंगामा किया और किरायेदार से कहा कि वह दिनेश गोस्वामी को जयपुर से आने पर जूतों से मारेंगी और घर को आग लगा देंगे। इस दौरान बाहर गली में कुछ पुरुष गोस्वामी भी खड़े थे। जो CCTV कैमरे में दिखाई दे रहे हैं। इसलिए किया हंगामा दिनेश गोस्वामी का आरोप है कि इन महिलाओं ने पहले 108 दिन सरकार और हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी के खिलाफ प्रदर्शन किया था। नारेबाजी कर आम जनता में भ्रम फैलाया था। जिसका उन्होंने विरोध किया। खजाना खुलने के दौरान भी अभद्र व्यवहार किया,उनको कुल द्रोही कहा। दिनेश गोस्वामी का कहना है कि उनको अपनी जान का खतरा है। उनको सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। पुलिस ने दर्ज किया मुकद्दमा इस मामले में पुलिस ने दिनेश गोस्वामी की शिकायत पर अंकित गोस्वामी,गोवर्धन गोस्वामी,रेनू गोस्वामी के अलावा 15 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में 191(2),352,351(2),351(3) और 333 धारा लगाई है। इस मामले की जांच उप निरीक्षक सुबोध कुमार को सौंपी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चाइनीज मंझे से दो साल के मासूम का गला कटा:प्रयागराज में ‘मौत का मांझा’ फिर बना खतरा, ताऊ के साथ जा रहा था तभी रास्ते में हुआ हादसा
    Next Article
    उत्तर मध्य रेलवे का क्रॉस-मंडल ऑडिट सिस्टम:रेल हादसों में आएगी कमी; पटरियों, सिग्नलिंग सिस्टम और ट्रेन संचालन की गहन जांच होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment