Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गड्ढे में डूबने से 5 वर्षीय बच्चे की मौत:शाम को घर से लापता हो गया था, सुबह उतराता मिला शव

    1 hour ago

    1

    0

    जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के जदइपुर गोरा पट्टी गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां एक गड्ढे में डूबने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, मुख्तार शाह का पांच वर्षीय बेटा सूफियान रविवार शाम लापता हो गया था। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब बच्चे का कोई पता नहीं चला तो उन्होंने पीआरवी 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घंटों तलाश अभियान चलाया। हालांकि, देर रात तक बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल सका। सोमवार सुबह खोजबीन के दौरान घर से लगभग 100 मीटर दूर बने एक सोख्ता (गड्ढे) में बच्चे का शव उतराया हुआ मिला। बताया गया है कि इस गड्ढे में करीब 4 से 5 फीट पानी भरा हुआ था। शव मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में रामपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि रविवार शाम लगभग 6 बजे बच्चे के लापता होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने तत्काल तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह घर से करीब 100 मीटर दूर एक सोख्ता गड्ढे में बच्चे का शव मिला, जिसमें 4-5 फीट पानी भरा था। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि बच्चा खेलते समय गड्ढे में गिर गया होगा, जिससे डूबने से उसकी मृत्यु हो गई। हालांकि, मृत्यु का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से खुले गड्ढों को सुरक्षित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BJP नेता के दरवाजे पर धरना देकर बैठी प्रेमिका:मुरादाबाद में बोली-अपना ले या जान से मार दे, किसी और से शादी नहीं होने दूंगी
    Next Article
    पत्नी-बेटे को रिटायर फौजी ने गोली मारी:कानपुर में हत्या के बाद खुद ट्रेन से कटकर सुसाइड किया, पुलिस पहुंची

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment