Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाईकोर्ट बोला- भारत धर्मनिरपेक्ष देश:BMC दीया मिर्जा का दिवाली वीडियो दोबारा अपलोड करे; एक्ट्रेस ने ग्रीन पटाखे जलाने की अपील की थी

    8 hours ago

    1

    0

    बॉम्बे हाईकोर्ट ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका यानी BMC को एक्ट्रेस दीया मिर्जा का दिवाली वीडियो दोबारा अपलोड करने का आदेश दिया है। इस वीडियो में दीया ने लोगों से ग्रीन पटाखे जलाने और सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे न फोड़ने की अपील की थी। कोर्ट ने कहा- संविधान नागरिकों से धर्मनिरपेक्ष भावना बनाए रखने की अपेक्षा करता है। पर्यावरण के लिए जागरूकता फैलाने वाले वीडियो पर राजनीतिक विवाद करना दुर्भाग्यपूर्ण है। BMC एक्स हैंडल से हटाया गया था दीया का वीडियो दरअसल, BMC के आधिकारिक X हैंडल और दूसरे सोशल मीडिया अकाउंट पर दीया मिर्जा का वीडियो रविवार को पोस्ट किया गया था और उसी रात इसे हटा दिया गया। भाजपा नेताओं ने एक्ट्रेस के वीडियो पर आपत्ति जताई थी। भाजपा मुंबई अध्यक्ष अमित साटम ने कहा था कि हमें त्योहार मनाने का तरीका किसी से सीखने की जरूरत नहीं है। उन्होंने पटाखों के खिलाफ अपील करने वालों को 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' का हिस्सा बताया। वीडियो हटाए जाने के बाद दीया ने सोशल मीडिया पर लिखा था- कोई पैसे नहीं लिए हैं। भलाई का जमाना ही नहीं रहा। कोर्ट बोला- नेताओं के गैर-जिम्मेदाराना बयानों से हम आहत जस्टिस गिरीश कुलकर्णी और जस्टिस नीला गोखले की बेंच ने नेताओं की टिप्पणियों पर भी नाराजगी जताई। जस्टिस कुलकर्णी ने कहा- नेताओं ने कोर्ट के उस पुराने आदेश पर ध्यान दिए बिना टिप्पणी की, जिसमें सभी को जागरूकता अभियान में हिस्सा लेने की अनुमति दी गई थी। बेंच ने कहा कि मिर्जा ने कोर्ट के निर्देशों के मुताबिक वायु प्रदूषण पर अच्छा मैसेज दिया था। बेंच ने सुप्रीम कोर्ट की उस टिप्पणी का भी जिक्र किया, जिसमें कहा गया था कि दिवाली जाति और धर्म से परे सभी लोग मनाते हैं। हाईकोर्ट ने सवाल उठाया कि दीया मिर्जा के इस अभियान में शामिल होने पर धार्मिक आधार पर आपत्ति क्यों की गई। बेंच ने कहा कि स्वास्थ्य, प्रदूषण और पर्यावरण की बात करते समय गुटबाजी की कोई जगह नहीं है। मुंबई एकजुटता और अपनापन की भावना से चलती है। किसी गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी से इस संतुलन को बिगाड़ना नहीं चाहिए। BMC ने दूसरे सेलिब्रिटी के वीडियो नहीं हटाए मुंबई में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने आतिशबाजी को लेकर दिशानिर्देश जारी किए थे। इनके पालन में BMC ने सार्वजनिक सड़कों, गलियों और फुटपाथों पर पटाखे फोड़ने पर पूरी तरह रोक लगाई है। इस बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए BMC ने कई सेलिब्रिटी के साथ वीडियो बनाए थे। इनमें नागरिकों से पर्यावरण के अनुकूल दिवाली मनाने, शोर और वायु प्रदूषण से बचने की अपील की गई थी। BMC ने एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित, निशिगंधा वाड और क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे के वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बरकरार रखे हैं। सिर्फ दीया मिर्जा का वीडियो ही हटाया गया था। मेयर बोलीं- दीया ‘हिंदू विरोधी’, हमने उन्हें ब्लैकलिस्ट किया भाजपा की मुंबई इकाई के अध्यक्ष अमित साटम ने दीया के वीडियो पर कहा था कि दिवाली 5 हजार साल से मनाई जा रही है और आगे भी मनाई जाती रहेगी। हमें त्योहार मनाने का तरीका किसी से सीखने की जरूरत नहीं है। वहीं मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े ने दीया मिर्जा को 'हिंदू विरोधी' बताते हुए कहा- वह हमेशा विभाजनकारी ताकतों के साथ खड़ी रही हैं। हमने उन्हें ब्लैकलिस्ट कर दिया है। वहीं, BMC के डिप्टी मेयर संजय घाड़ी ने कहा था कि उन्हें एक्ट्रेस के संदेश में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं लगा। शिवसेना-कांग्रेस ने दीया का समर्थन किया शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा था कि BMC ने ऑफिशियल लेटर देकर दीया मिर्जा से वीडियो बनवाया और फिर भाजपा विधायक अमित साटम की आपत्ति पर उसे हटा दिया। ठाकरे ने आरोप लगाया कि भाजपा किसी भी स्तर पर सरकार नहीं चला सकती। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने दीया मिर्जा का समर्थन करते हुए भाजपा पर हर मुद्दे को धर्म से जोड़ने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि BMC ने शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए दीया से वीडियो बनवाया था और कई दूसरे सेलिब्रिटी ने भी ऐसे वीडियो बनाए थे। ------------------------------- यह खबर भी पढ़ें दिल्ली-NCR में दीपावली पर सिर्फ ग्रीन पटाखे फोड़ सकेंगे:अस्पताल-वृद्धाश्रम जैसे साइलेंस जोन में रोक, सुप्रीम कोर्ट ने लगातार दूसरे साल परमिशन दी सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में 7 और 8 नवंबर 2026 को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति दी है। पटाखे केवल सुबह 6 से 7 बजे और रात 8 से 10 बजे तक जलाए जा सकेंगे। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालंधर में हनी सिंह के भतीजे को अंतिम विदाई:पिता ने दी मुखाग्नि; गिप्पी ग्रेवाल, जैजी बी-सतिंदर सरताज फूट-फूटकर रोए
    Next Article
    तुषार कपूर से धमकाकर मांगे ₹5 करोड़:लॉरेंस गैंग के हैरी बॉक्सर के नाम से आया फोन, जांच में आवाज फर्जी निकली

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment