Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाईकोर्ट में कंफरमेशन को भेजी नीलाड्रम-सांपकांड फाइल:प्रेमी संग पति की हत्या करने वाली मुस्कान-रविता को मिली है फांसी की सजा

    6 hours ago

    1

    0

    मेरठ के चर्चित नीलाड्रम और सांपकांड केस की फाइलों को हाईकोर्ट में कंफरमेशन के लिए भेज दिया गया है। बता दें कि इन दोनों ही मामलों में जिला अदालत से दोषियों को फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है। फांसी की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए अब जिले से दोनों केस की फाइलें हाईकोर्ट में भेजी जा चुकी हैं। हाईकोर्ट से स्वीकृति मिलते ही ये फाइलें सुप्रीमकोर्ट में दाखिल की जाएंगी। मेरठ में मुस्कान और साहिल ने मिलकर सौरभ राजपूत की हत्या की थी। सुप्रीमकोर्ट में होगी कंफरमेशन मेरठ के जिला शासकीय अधिवक्ता डीजीसी केके चौबे ने बताया कि मुस्कान-साहिल और रविता-अमरदीप दोनों केस में चारों को फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है। अब इनकी फांसी को हाईकोर्ट से स्वीकृति मिलनी है। इसके लिए फाइलें बुधवार को भेजी जा चुकी हैं। वहां से स्वीकृति होने के बाद ये सुप्रीम कोर्ट में जाएंगी। जिला अदालत सुना चुकी है फांसी 14 अक्टूबर को मेरठ जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा ने मुस्कान-साहिल को फांसी की सजा सुनाई थी। इसके बाद 16 अक्टूबर को मेरठ के एडीजे-12 जयवीर सिंह नागर ने रविता-अमरदीप को फांसी की सजा सुनाई थी। 2025 में हुए थे दोनों चर्चित केस मुस्कान-साहिल ने सौरभ राजपूत के सीने में तीन बार चाकू मारकर उसकी हत्या की थी। हत्या के बाद लाश को चार टुकड़ों में काटा था। टुकड़े प्लास्टिक के नीले ड्रम में डालकर ऊपर से सीमेंट, रेत का घोल डालकर लाश को सील कर दिया था। इसके बाद 15 दिन के लिए घूमने चले गए थे। इसी तरह रविता-अमरदीप ने अमित कश्यप को नशीला दूध पिलाया। बेहोशी की हालत में गला घोंटकर उसकी हत्या की थी। हत्या के बाद बिस्तर पर घोड़ापछाड़ सांप छोड़ दिया था। दुनिया को बताया कि सांप काटे से मौत हुई है। लेकिन पोस्टमार्टम में सारा सच सामने आया था। 2025 में ही मेरठ में ये दोनों चर्चित कांड हुए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर में महिला और बेटी से मारपीट, 4 पर FIR:नाली का पानी फेंकने पर भिड़े पड़ोसी, जान से मारने की धमकी
    Next Article
    शराब पीने वालों को पकड़ने के लिए चलाया चेकिंग अभियान:अलीगढ़ में 92 स्थानों पर 841 संदिग्धों की हुई जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment