Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाईकोर्ट ने खरगापुर में अवैध कब्जा हटाने का आदेश दिया:तालाब, ऊसर और बंजर जमीन का मामला, दायर थी जनहित याचिका

    1 hour ago

    1

    0

    इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने खरगापुर गांव में सार्वजनिक भूमियों पर अवैध कब्जे हटाने का आदेश दिया है। यह आदेश एक जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद पारित किया गया। न्यायालय ने नगर निगम और सदर तहसील को इन अवैध कब्जों को हटाने का निर्देश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी की एकल पीठ ने विनय मिश्रा द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद दिया। याचिका में आरोप लगाया गया था कि खरगापुर गांव में तालाब, ऊसर और बंजर के तौर पर दर्ज जमीनों पर निजी व्यक्तियों ने कब्जा कर लिया है। न्यायालय ने संबंधित जमीनों का निरीक्षण करने और यदि अवैध कब्जा पाया जाता है, तो उसे तीन महीने के भीतर हटाने का निर्देश दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ हाईकोर्ट ने आरटीओ के निलंबन आदेश पर लगाई रोक:अलीगढ़ बस हादसे में बच्ची की मौत मामले में अंतरिम राहत
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में युवक की गोली मारकर हत्या:प्रेम प्रसंग को लेकर रंजिश की आशंका, गांव के ही 3 लोगों पर आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment