Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किशोरी की मौत:मैनपुरी में बेर तोड़ने पेड़ पर चढ़ी थी, 1 घंटे तक लटकी रही लाश

    2 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने नेहा कश्यप (13) की मौत हो गई। नेहा बेर तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ी थी। सोमवार को नेहा गांव की एक बुजुर्ग महिला के साथ साइकिल से राशन लेने जा रही थी। घर से लगभग 500 मीटर दूर रास्ते में लगे बेर के पेड़ को देखकर वह रुक गई। नेहा बेर तोड़ने के लिए करीब 10 फीट ऊंचाई तक पेड़ पर चढ़ गई, जहां वह ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गई और उसकी मौके पर मौत हो गई। एक घंटे तक लटकता रहा शव हादसे के बाद किशोरी का शव लगभग एक घंटे तक पेड़ और बिजली के तार के बीच लटका रहा। राहगीरों की नजर पड़ने पर घटना की जानकारी गांव में फैली, जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचित किया। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद एक घंटे तक बिजली विभाग का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। बाद में, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की लोगों का कहना है कि आबादी के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की उचित देखरेख नहीं की जा रही है, जिससे ऐसे हादसे हो रहे हैं। मृतका की पहचान कैलाश कठेरिया की पुत्री नेहा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, नेहा परिवार की चार बेटियों और दो बेटों में तीसरे नंबर पर थी। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जनसुनवाई में विद्युत नियामक आयोग के सामने पार्षद-पति रोए:उद्यमी बोले- 1912 मिलता नहीं, मीटर खराब बता 57 लाख का बिल भेजा
    Next Article
    कासगंज में आशा-संगिनी का प्रदर्शन, मानदेय बकाया:दो वित्तीय वर्षों से लंबित भुगतान, काम ठप करने की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment