Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल जली:मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने किया सड़क जाम

    2 hours ago

    1

    0

    जालौन के माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के रूरा गांव में शुक्रवार दोपहर हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से करीब 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इस घटना से आक्रोशित किसानों ने मुआवजे की मांग को लेकर माधौगढ़-बंगरा मार्ग पर जाम लगा दिया। किसान उदयभान सिंह तोमर के खेत में अचानक आग भड़क उठी। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं, जिसे बुझाने के प्रयास में किसान उदयभान सिंह भी झुलस गए। आसपास के किसानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बड़ा नुकसान हो चुका था। घटना से गुस्साए किसानों ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए माधौगढ़-बंगरा मार्ग पर रूरा गांव के पास सड़क जाम कर दिया। किसानों ने जमकर नारेबाजी की और तत्काल मुआवजे की मांग की। जाम के कारण करीब दो घंटे तक सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित रहा। सूचना मिलने पर तहसीलदार गौरव कुमार, रेंढ़र थाना प्रभारी अभिनेन्द्र कुमार और लेखपाल विकास मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों को समझाकर स्थिति को शांत किया। तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि घटना की जांच कराकर पीड़ित किसान को जल्द मुआवजा दिलाया जाएगा, जिसके बाद किसानों ने जाम समाप्त कर दिया। इस घटना ने एक बार फिर बिजली निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिससे किसानों में नाराजगी बनी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तोधकपुर और विनायकी में 2 करोड़ की जमीन पर कब्जा:KDA ने बुलडोजर से ढहाया निर्माण, दोबारा अतिक्रमण करने पर होगी रिकवरी
    Next Article
    संजय निषाद का अखिलेश यादव पर हमला:कहा- सत्ता में रहकर भी मुसलमानों को नहीं दिया अधिकार, जेल में आजम खान से नहीं मिले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment