Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाईटेंशन तार गिरने से दो युवक जिंदा जले, VIDEO:15 मिनट तक जलते रहे, ग्रामीणों ने 4 घंटे तक शव नहीं उठने दिये

    9 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद में गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर दो युवकों पर गिर गया। जिससे दोनों की जिंदा जलकर मौत हो गई। करीब 15 मिनट तक दोनों की बॉडी जलती रही। तारों में करंट दौड़ता रहा। गांव वालों ने दोनों को जलते देखा तो शोर मचाया। जिसके बाद लाइन बंद कराई गई। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने हंगामा कर शव नहीं उठने दिए। 50 लाख मुआवजा मांगने लगे। करीब 4 घंटे हंगामे के बाद पुलिस और एसडीएम के लिखित आश्वासन पर लोग माने और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा सके। पूरा मामला एका क्षेत्र के नगला बाबन पट्टी गांव का है। मृतकों की पहचान पट्टी निवासी भूपेंद्र (28) और प्रदीप शाक्य (28) के रूप में हुई है। देखें घटना से जुड़ी तस्वीरें.. ग्रामीणों का हंगामा, मुआवजे की मांग पर अड़े बताया जाता है कि दोनों युवक सुबह शौच के लिए जा रहे थे। इसी दौरान ट्यूबवेल सप्लाई के लिए गांव से गुजर रहा हाईटेंशन लाइन का तार अचानक टूटकर उनके ऊपर गिर गया। करंट की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष संजुल पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने इसका विरोध कर दिया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। थाना अध्यक्ष द्वारा उच्चाधिकारियों को सूचना देने के बाद क्षेत्राधिकारी जसराना प्रेम प्रकाश पांडे, तहसीलदार रवीश कुमार, कानूनगो रामनिवास सिंह और लेखपाल चंद्रशेखर घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच बीघा जमीन और 50-50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग रखी। उपजिलाधिकारी न्यायिक अब्बास नकवी भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। चार घंटे बाद पहुंची बिजली विभाग की टीम, लिखित आश्वासन पर माने ग्रामीण करीब चार घंटे बाद अधीक्षण अभियंता राहुल कुमार और अधिशासी अभियंता बृजेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। तहसीलदार रवीश कुमार और क्षेत्राधिकारी प्रेम प्रकाश पांडे ने ग्रामीणों से वार्ता की। बिजली विभाग और राजस्व विभाग की ओर से मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता, पांच-पांच बीघा जमीन का पट्टा तथा दोषी लाइनमैन, अवर अभियंता और अन्य कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई का लिखित आश्वासन दिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए उठाने की अनुमति दी। ग्रामीणों ने लगाया लापरवाही का आरोप गांव के निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर टूटे हुए तार लट्ठों के सहारे जमीन पर पड़े मिले। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लाइनमैन और अन्य कर्मचारी रिश्वत लेकर काम करते हैं और मरम्मत में लापरवाही बरती जाती है। उनका कहना था कि घटना के बाद करीब 15 मिनट तक तारों में करंट बना रहा और विद्युत विभाग का कोई भी सीयूजी नंबर रिसीव नहीं हुआ। -------------- ये खबर भी पढ़ें कार नहर में गिरी, कारोबारी, पत्नी और बेटे की मौत:औरेया में रात भर गाड़ी पड़ी रही, सुबह टायर दिखा, शादी फंक्शन से लौट रहे थे औरैया में बेकाबू कार 20 फीट गहरी नहर में गिर गई। हादसे में कारोबारी, उनकी पत्नी और बेटे की मौत हो गई। कारोबारी रिश्तेदार की बेटी के शादी के फंक्शन में परिवार के साथ इटावा से औरैया आए थे। बुधवार देर रात कार से घर लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया। रातभर परिवार गाड़ी समेत नहर में पड़ा रहा। आसपास के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। गुरुवार सुबह 7 बजे राहगीरों ने नहर में कार का टायर देखा। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    फागुन महोत्सव की कार्यक्रम पुस्तिका का विमोचन:मथुरा में 20 से 23 फरवरी तक होंगे आयोजन
    Next Article
    सीतापुर में विवाहिता का शव पेड़ से लटका मिला:परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका, पुलिस ने जांच शुरू की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment