Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हज यात्रा के बीच में किराया ₹10000 बढ़ाया:मुस्लिम समुदाय के लोग नाराज, लखनऊ में मौलाना बोले- यह अन्याय है

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ समेत यूपी से हज पर जाने वाले 17 हजार यात्रियों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। 22 अप्रैल से हज यात्रा शुरू हो चुकी है। इस बीच हज कमेटी आफ इंडिया की तरफ से एक सर्कुलर जारी करके प्रत्येक हज यात्री से ₹10000 अधिक किराया लिया जा रहा है। इस साल हज का कुल खर्च 3.80 लाख तक पहुंच गया है, जबकि पिछले साल खर्च 3.37 लाख रुपए था। पहली बार हज के बीच में बढ़ाए गए पैसे से मुस्लिम समुदाय में नाराजगी है। इसको लेकर मौलाना यासूब अब्बास ने कहा- आम हाजी के साथ अन्याय हो रहा है। इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के प्रवक्ता मौलाना सूफियान निजामी ने कहा- हज यात्रा के बीच किराया बढ़ाना बहुत अफसोस की बात है। इस पर उत्तर प्रदेश हज कमेटी के सचिव एस.पी. तिवारी ने कहा- तेल के दाम काफी बढ़ गए हैं। इसके बाद संबंधित एयरलाइन ने किराया बढ़ाया है। बढ़ा किराया देना होगा। पहले हजयात्रा की 2 तस्वीरें देखिए… अब जानिए क्यों बढ़ा यात्रा का किराया… 100 डॉलर प्रति हज यात्री बढ़ा टैरिफ मिडिल ईस्ट में क्राइसिस की वजह से तेल के दाम काफी बढ़ गए हैं। इसके बाद संबंधित एयरलाइन से जिन्हें टेंडर दिया गया था। उन्होंने किराया बढ़ाने की बात की। इसके बाद अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश समेत पूरे भारत के सभी राज्यों के लिए सर्कुलर जारी किया, जहां प्रत्येक हाजी से $100 किराया बढ़ाया गया। जो भारतीय रुपए में ₹10000 बन रहा है। उत्तर प्रदेश हज कमेटी के सचिव एस.पी. तिवारी ने बताया कि जो यात्री रवाना हो चुके हैं या हज यात्रा पर जाने वाले हैं। उन्हें 15 मई तक ₹10000 देना अनिवार्य है। यात्रियों के लिए यह सुविधा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह रखी गई है। अब पढ़िए फैसले से प्रभावित लोगों ने जो कहा… सैफ बोले- 30 हजार रुपए ज्यादा देना पड़ा हज यात्रा पर जा रहे है कानपुर के मोहम्मद कैफ ने कहा- अचानक से ₹10000 बढ़ा दिए। सुनकर झटका लगा। ऐसा पहली बार हो रहा है कि हज के बीच में पैसे बढ़ा दिए जाएं। हमने 6 महीने पहले ही पैसे जमा कर दिया था। उस समय टेंडर हुआ होगा। तब और दाम कम रहे होंगे। अगर पैसे एडवांस जमा होते हैं तो उसका बेनिफिट आदमी पहले ही ले चुका होता है। अब ये अनावश्यक बोझ डाला जा रहा है। हम लोगों के साथ यह बहुत गलत हो रहा है जो बीच में पैसे बढ़ा कर लिया जा रहा है। यह हम हज यात्रियों के ऊपर एक्स्ट्रा बोझ डाल दिया गया है। कड़ी मेहनत और मशक्कत के बाद इतने पैसे जमा कर पाते हैं। अब फिर से पैसे मांगे जा रहे हैं। हमारे परिवार से तीन लोग हज यात्रा पर जा रहे हैं तो हमारे ऊपर 30000 रुपए का बोझ बढ़ गया। मौलाना ने कहा-1.75 लाख हज यात्रियों की परेशानी बड़ी इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के प्रवक्ता मौलाना सूफियान निजामी ने कहा- ये बहुत अफसोस की बात है। इस देश से लगभग 1 लाख 75 हजार हज यात्री सफर पर रवान हुए हैं। सफर के बीच सरकार की तरफ से 10 हजार रुपए बढ़ाने की बात कही जाती है। एक एक रुपए जोड़कर हाजी तैयारी करते हैं और जो पहले से पैसा बताया जाता है। उस हिसाब से काम करते हैं। सरकार हर बार बेहतर सुविधा देने की बात करती है मगर जब इस तरह किराया बढ़ता है तो हज यात्री परेशान हो जाते हैं। इसलिए फैसले को तत्काल वापस लिया जाए। सऊदी अरब में जो किचन मिलता था। वह भी बंद कर दिया गया। उसका खर्चा बढ़ गया है। पहले हाजियों को 2100 रियाल (सऊदी अरब की करेंसी) वापस मिलता था वह भी अब नहीं मिलता। एक हज यात्री से 3 लाख 80 हजार रुपए लिया जा रहा है। मगर उसे हिसाब से सुविधा नहीं मिल पा रही है। सर्कुलर वापस लेने की मांग शिया धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास ने कहा- ये फैसला चौंकाने वाला है। हम सब लोग इस बात को जानते हैं कि हज यात्रा पर जाने के लिए यात्री बहुत मशक्कत करता है। मेहनत से पैसे जमा करता है। पूरे जीवन की कमाई लगाकर आदमी हज पर जाता है। अब उसके साथ अन्याय हो रहा है। मौलाना ने भारत सरकार के अल्पसंख्यक मंत्री किरण रिजिजू से मांग की है कि तत्काल इस फैसले को वापस लिया जाए। इससे हाजियों का बजट बिगड़ रहा है। अगर कोई सर्कुलर लाना है तो 6 महीने पहले लेकर आया जाए। --------------- यह खबर भी पढ़िए… उठक-बैठक करने वाले IAS को अब तक पोस्टिंग नहीं:रिंकू सिंह बोले- किसी ने फोन नहीं किया; रिटायर्ड IAS बोले- सरकार की मर्जी चलती है IAS रिंकू सिंह राही ने 20 अप्रैल को इस्तीफा वापस ले लिया। लेकिन, 13 दिन बाद भी उन्हें पोस्टिंग नहीं मिली है। रिंकू सिंह राही ने दैनिक भास्कर से कहा- मुझे सिर्फ काम चाहिए। सरकार कहीं भी पोस्टिंग दे दे, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे काम न करके सिर्फ वेतन लेना ठीक नहीं लग रहा। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    21 लाख के घपले में प्रधान-सचिव व तकनीकी सहायक दोषी:संतकबीर नगर में आईजीआरएस शिकायत से खुला मामला, नाथनगर ग्राम पंचायत कोदवट में मुकदमा दर्ज
    Next Article
    अयोध्या में तेज आंधी-बारिश:10 किलोमीटर की स्पीड से हवा चल रही, फसलों को नुकसान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment