Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हजारीबाग में हाथियों ने 6 लोगों की ली जान:घर में सो रहे लोगों पर झुंड ने किया हमला, मृतकों में एक साल का बच्चा भी

    9 hours ago

    1

    0

    हजारीबाग में गुरुवार की देर रात हाथियों के झुंड ने 6 लोगों को कुचल कर मार डाला। मृतकों में एक साल बच्चे से ले कर 50 साल के ऊपर तक के लोग शामिल है। घटना अंगो थाना एवं चुरचू प्रखंड के गोंदवार गांव की है। मरने वालों में सुमन कुमारी (26), धनेश्वर राम (52), सूरज राम (50), सविता देवी (25) एवं दो छोटे बच्चे अनुराग राम (1) और संजना कुमारी (3 माह) शामिल है। घटना के वक्त सभी लोग अपने घरों में सो रहे थे। मृतकों में सूरज राम, सविता देवी, अनुराग राम और संजना कुमारी एक ही परिवार के हैं। पहले देखिए घटना से संबंधित कुछ तस्वीरें… एक घर के गेट को भी उखाड़ दिया घटना लगभग रात्रि के एक से 1:30 के बीच की है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पांच की संख्या में पहुंचे हाथियों ने उत्पात मचाया। एक घर के गेट को भी उखाड़ दिया और अंदर घुसकर लोगों को कुचला। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में हाथियों का विचरण लगातार बढ़ रहा है, जिससे खतरा बना रहता है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को जल्द मुआवजा और स्थायी समाधान की मांग की है। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। इस क्षेत्र में हाथियों का झुंड एक माह पहले से विचरण कर रहा था। इसे लेकर वन विभाग लोगों को समय-समय पर अलर्ट भी कर रहा था। घटना की पुष्टि करते हुए डीएफओ पूर्वी वन प्रमंडल विकास कुमार उज्ज्वल ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा वन विभाग मृतक के परिवार के साथ खड़ा है। खिड़की से कूद बचाई जान: रोहित राम इधर, हाथी के हमले में बचे रोहित राम ने बताया कि रात में पहले हाथियों ने घर का दरवाजा तोड़ दिया। मैं और मेरे पिता बाहर निकले तो एक हाथी को सामने देखा। मैंने तुरंत पिताजी को घर के अंदर जाने के लिए कहा। इसी दौरान हाथी ने मुझे अपनी चपेट में लेने का प्रयास किया। घर के अंदर रखी कढ़ाही से मैंने उसे मारा तो वो यहां हट गया। इसके बाद मैं खिड़की से कूदकर दूसरे रास्ते से बाहर भागा और शोर मचाया और कुछ लोगों को नींद से जगाया। इसी बीच कुल पांच हाथियों को देखा। गोमिया में 5 को कुचला था बताते चलें कि क्षेत्र में हाथियों का आतंक लगातार बना हुआ है। रामगढ़ और हजारीबाग के गोमिया प्रखंड में हाथियों के झुंड अक्सर उत्पात मचा रहे हैं और कई लोगों की जान ले चुके हैं। कुछ दिन पहले ही गोमिया प्रखंड में हाथियों के हमले में पांच लोगों की मौत हुई थी। --------------------------- यह भी खबर पढ़िए चाईबासा में दंतैल हाथी का आतंक, 22 लोगों की मौत:तीन दिन से ड्रोन भी ट्रैक नहीं कर पा रहा, ग्रामीण रात में जाग पहरेदारी करने को मजबूर पश्चिमी सिंहभूम जिले और ओडिशा सीमा से सटे इलाकों में एक दंतैल हाथी (दो दांत वाला हाथी) का आतंक पिछले 11 दिनों से जारी है। इस हाथी के हमलों में अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई ग्रामीण घायल हुए हैं। झारखंड और ओडिशा की संयुक्त वन विभाग टीम, विशेषज्ञों और ड्रोन कैमरों के बावजूद सोमवार को तीसरे दिन भी हाथी की सटीक लोकेशन का पता नहीं चल पाया है। वन विभाग के अनुसार, शुक्रवार को मझगांव प्रखंड के बेनीसागर इलाके में दंतैल हाथी लगभग 12 घंटे तक एक ही स्थान पर रहा था। इसके बाद से उनका लोकेशन ट्रैक नहीं हो पा रहा है। पढ़िए पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    लोकसभा में 'हरदीप पुरी इस्तीफा दो' के नारे लगे:संसद की कार्यवाही 9 मार्च तक स्थगित; BJP बोली- राहुल सत्ता पाने को देश का बंटवारा चाहते थे
    Next Article
    खुशी कक्कड़ का नया गाना ‘जीजा साली के होली’ रिलीज, मुस्कान की अदाओं ने जीता दिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment