Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में नई परंपरा नहीं, हाईवे पर जाम नहीं:DM कपिल सिंह ने त्योहारों पर शांति व्यवस्था के लिए दिए निर्देश

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात में आगामी महाशिवरात्रि, होली, रमजान, नवरात्रि और बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कानपुर देहात प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था एवं शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में हाईवे पर जाम नहीं लगना चाहिए। उन्होंने प्रमुख मार्गों और राष्ट्रीय राजमार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल और पुलिस वैन तैनात करने को कहा। सभी एसडीएम और क्षेत्राधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करने और शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। डीएम ने प्रमुख धार्मिक स्थलों पर प्रवेश और निकास मार्ग अलग-अलग रखने के निर्देश दिए। ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग शासन के मानकों के अनुरूप करने तथा आयोजनों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रखने को कहा गया। सादी वर्दी में महिला व पुरुष पुलिस कर्मियों की तैनाती, सोशल मीडिया की सतत निगरानी और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी कपिल सिंह ने साफ किया कि कोई नई परंपरा शुरू नहीं होगी और त्योहारों के नाम पर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं और गणमान्य नागरिकों से संवाद कर शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। अग्निशमन विभाग को सभी संवेदनशील स्थलों पर उपकरण सक्रिय रखने, विद्युत विभाग को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग को एम्बुलेंस और मेडिकल टीमों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि सभी बीट आरक्षी अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहेंगे। थाना प्रभारियों को त्योहार रजिस्टर का अध्ययन कर संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने और डीजे संचालकों के साथ बैठक कर मानकों की जानकारी देने के निर्देश दिए गए। बैठक के बाद डीएम और एसपी ने अधिकारियों के साथ पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में निःशुल्क नेत्र शिविर:250 मरीजों की जांच, मोतियाबिंद ऑपरेशन मुफ्त हुए
    Next Article
    काशी द्वार योजना के प्रभावितों से मिलने जाएगा सपा प्रतिनिधिमंडल:SAPA अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 10 को किया नामित, 14 फरवरी को करेगा मुलाकात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment