Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हजरतगंज में दुकान में लगी आग:सारा सामान जलकर राख, एक घंटे में दो दमकल गाड़ी ने पाया काबू

    11 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के राणा प्रताप मार्ग स्थित मोती महल लॉन के गेट के सामने शनिवार देर रात प्लास्टिक के गमलों की दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने की वजह पता नहीं चल सकी है। बता दें शानि रात फायर स्टेशन हजरतगंज के कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि हजरतगंज स्थित राणा प्रताप मार्ग रोड किनारे ट्री-नर्सरी के अंदर प्लास्टिक गमलों की दुकान में आग लगी है। सूचना मिलते ही हजरतगंज फायर स्टेशन से मौके दमकल की गाड़ी पहुंची। दुकान में तेज लपटों के साथ आग धधक रही थी। टीम ने तुरंत दमकल गाड़ी से हौज रील बिछाकर आग बुझाने का काम शुरू किया। आग का विकराल रूप देखकर दूसरी गाड़ी मंगानी पड़ी। इसके बाद लगातार पम्पिंग करके आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। जानकारी करने पर पता चला कि दुकान विक्की पुत्र जयप्रकाश और अरुण गिहार पुत्र राजू गिहार की है। आग से दुकान में रखा प्लास्टिक का सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर में महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी भीड़:कसया में शिव बरात की तैयारी, 10 हजार श्रद्धालु होंगे शामिल
    Next Article
    उन्नाव में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौके पर मौत:रसूलाबाद के पास टेंट का सामान ले जाते समय हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment