Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हॉकी वर्ल्डकप- भारतीय महिला टीम आज साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी:पिछला मैच चीन से ड्रॉ खेला था; नवनीत से फिर गोल की उम्मीद

    8 hours ago

    1

    0

    विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का सामना आज साउथ अफ्रीका से होगा। टीम इंडिया ने पहले मुकाबले में मजबूत चीन के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेला था। इस मुकाबले में जीत भारत को अगले राउंड के करीब पहुंचा देगी। दूसरी ओर साउथ अफ्रीका को अपने पहले मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ 4-0 से हार मिली थी। पूल-D का यह मुकाबला शाम 6:30 बजे से वैगनर हॉकी स्टेडियम, एम्सटेलवीन में खेला जाएगा। भारत पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है भारत के ग्रुप में चीन, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड हैं। नए फॉर्मेट में हर पूल की टॉप-2 टीमें अगले चरण में पहुंचेंगी। भारत 1 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। वहीं साउथ अफ्रीका बिना खाता खोले अंतिम पायदान पर है। भारत अगर यह मुकाबला जीतता है, तो उसके 4 अंक हो जाएंगे। इसके साथ ही टीम का अगले राउंड में पहुंचने का दावा मजबूत हो जाएगा। हालांकि उसे आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड से कम से कम ड्रॉ खेलना होगा। चीन के खिलाफ नवनीत और दीपिका ने गोल किया था चीने के खिलाफ भारत की ओर से नवनीत कौर और दीपिका ने गोल किए थे। मैच के 8वें मिनट में ही नवनीत ने गोल कर भारत को बढ़त दिलाई। चीन ने वापसी करते हुए बराबरी का गोल दागा। इसके बाद दीपिका ने 25वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को फिर आगे किया। हालांकि मैच ड्रॉ रहा। भारतीय कोच बोले- बॉल पजेशन में सुधार जरुरी भारतीय कोच शॉर्ड मारिने ने कहा है कि भारत को बॉल पजेशन और बॉल रिटेंशन में सुधार करना होगा। खिलाड़ियो को गेंद हासिल करने के बाद उसे अपने पास बनाए रखना होगा। फिर अटैक बनाकर गोल की कोशिश करनी होगी। उन्होेंने कहा- भारत का फोकस अगले मैच पर है, ना कि अगले राउंड के अंक गणित पर। दोनों टीमों का स्क्वॉड भारत: सलीमा टेटे (कप्तान), इशिका चौधरी, निक्की प्रधान, बिचू देवी खरीबाम (गोलकीपर), सविता (गोलकीपर), शिल्पी डबास, लालरेमसियामी, दीपिका सोरेंग, बलजीत कौर, इशिका, ज्योति, नवनीत कौर, सुशीला चानू पुखरंबम, सुनेलिता टोप्पो, नेहा, रुतुजा दादासो पिसल, लालथंतलुआंगी, साक्षी राणा, ब्यूटी डुंगडुंग, दीपिका। साउथ अफ्रीका: ओन्थातिले जुलु (कप्तान), मॉर्गन डी जगर (गोलकीपर), स्टेफनी बोथा, एडिथ मोलिकोए, तहीरा ऑगस्टी, अने जानसे वान वुरेन, शाना मेंडोंका, बियांका वुड, न्त्सोपा मोकोएना, पेरिस-गेल आइजैक्स, लेराटो माहोले, बेयली एंगेल्के, केलिन मारी, हन्ना पियर्स, ओन्गेजिवे माली, लाइकेन ब्रिसेट, जीन-लेघ डु टॉइट, नोमसा म्जिजी, कैलीन डेन बक्कर, कायला डी वाल, मार्लिस वान टोंडर (गोलकीपर)। 18 अगस्त को होने वाले सभी मुकाबले…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप- लक्ष्य सेन और उन्नति हुड्डा सिंगल्स खेलेंगे:डबल्स में 4 जोड़ियां उतरेंगी; पीवी सिंधु और आयुष की जीत से शुरुआत
    Next Article
    बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित:वेदराल्ड बाहर, रेनशॉ की वापसी; पहले टेस्ट में मिली थी हार

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment