Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली के बाद हुरंगा:वृंदावन के बड़े दाऊजी मंदिर में हुरंगे की धूम, हुरियारिनों ने प्रेम की लाठियों से किया हुरियारों का 'सत्कार'

    23 hours ago

    1

    0

    ब्रज में होली के बाद हुरंगा की धूम मची हुई है। मथुरा के वृंदावन में होली के बाद हुरंगा का उल्लास अपने चरम पर नजर आया। यहां के प्राचीन बड़े दाऊजी मंदिर में आयोजित 'हुरंगे' ने ब्रज की लठमार होली की यादें ताजा कर दीं। इस दौरान भक्ति और प्रेम का ऐसा अनूठा संगम देखने को मिला कि उपस्थित जनसमूह मंत्रमुग्ध हो गया। दाऊजी के जयकारों से गूंजा माहौल हुरंगे का मुख्य आकर्षण हुरियारिनों द्वारा बरसाई गई प्रेम से भीगी लाठियां रहीं। जैसे ही परंपरागत परिधानों में सुसज्जित हुरियारिनों ने अपने हाथों में लाठियां संभालीं, पूरा माहौल 'दाऊजी महाराज की जय' के जयकारों से गूँज उठा। हुरियारों ने भी पूरी मस्ती में ढालों के सहारे इन प्रेम रूपी प्रहारों को झेला। लाठियों की गूँज और अबीर-गुलाल के बीच सारा वातावरण इतना प्रेममय और भक्तिमय हो गया कि मानो स्वयं साक्षात दाऊजी महाराज और रेवती जी इस उत्सव का आनंद ले रहे हों। दाऊजी के बिना होली उत्सव अधूरा कार्यक्रम की जानकारी देती है मंदिर के सेवायत दीपक गोस्वामी ने बताया कि अनाज मंडी स्थित यह दाऊजी मंदिर अपनी प्राचीनता और मर्यादा के लिए विख्यात है। मान्यता है कि ब्रज के अधिपति दाऊजी महाराज की कृपा के बिना होली का आनंद अधूरा है। आज हुरंगे के दौरान मंदिर प्रांगण में बिखरे रंगों ने भक्तों को आत्मविभोर कर दिया। यह अत्यंत प्राचीन हुरंगा है। जिसमे गोविंद घेरा के क्षत्रीय समाज के लोगों के द्वारा यह हुरंगा खेला जाता है। नगर में निकली शोभायात्रा हुरंगे के पश्चात दाऊजी महाराज की भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। चांदी के रथ और पालकी में सवार होकर प्रभु अपने भक्तों को दर्शन देने नगर भ्रमण पर निकले। शोभायात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर बजाजा, बनखंडी महादेव, लोई बाजार और रेतिया बाजार क्षेत्रों से गुजरी। यात्रा का अंतिम पड़ाव ठाकुर श्री गोविंद देव मंदिर रहा, जहाँ दाऊजी महाराज के जयकारे के साथ इस भव्य उत्सव का समापन हुआ। शोभायात्रा के रास्ते में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर और आरती उतारकर दाऊजी महाराज का भव्य स्वागत किया। स्थानीय प्रशासन और मंदिर कमेटी के सहयोग से यह आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विष्णु गोपाल गोस्वामी, धीरज गोस्वामी, अनंत गोस्वामी, जगन्नाथ पोद्दार, हेमंत भारद्वाज, राजेश अग्रवाल, वीरेंद्र सिंह सिसोधिया, जितेंद्र सिंह सिसोधिया, श्याम सिंह के साथ-साथ सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न:अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही
    Next Article
    एटीएम बूथ में चोरी का प्रयास:युवक को खंभे से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment