Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न:अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही

    22 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। शहर और आसपास की मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाजियों ने पहुंचकर नमाज अदा की। नमाज के दौरान देश में अमन, चैन और शांति के लिए विशेष दुआएं की गईं। शहर की प्रमुख मस्जिद में मुख्य नमाज शहर काजी मोहम्मद ओसामा ने अता कराई। उन्होंने नमाज से पहले लोगों को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। नमाज के बाद देश की तरक्की और सामाजिक सौहार्द के लिए भी दुआ मांगी गई। ईरान से जुड़ी खबरों और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के मद्देनजर खुफिया तंत्र और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था, जबकि प्रमुख मस्जिदों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई। पुलिस और खुफिया विभाग की टीमें लगातार हालात पर नजर बनाए रहीं। नमाज के दौरान बड़ी संख्या में लोग मस्जिदों में पहुंचे, लेकिन पूरे कार्यक्रम के दौरान कहीं से भी किसी प्रकार की अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली। प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्टि की कि जुमे की नमाज पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारे और सद्भाव बनाए रखने तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घाटमपुर में CRPF कर्मियों का होली मिलन सम्मेलन:जवानों ने गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं, डीजे पर बज रहे होली के गीतों पर झूमे जवान
    Next Article
    होली के बाद हुरंगा:वृंदावन के बड़े दाऊजी मंदिर में हुरंगे की धूम, हुरियारिनों ने प्रेम की लाठियों से किया हुरियारों का 'सत्कार'

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment