Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली के दौरान घर में घुसकर युवक का सिर फोड़ा:5 टांके लगे, लखनऊ में पत्नी ने गाली-गलौज का किया था विरोध

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में होली के दिन निशातगंज इलाके में कुछ युवकों ने एक घर में घुसकर युवक पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। निशातगंज निवासी मोनिका यादव ने बताया कि होली के दिन वह अपने परिवार के साथ घर के बाहर होली खेल रही थीं। उसी दौरान घर के सामने शिवा, रितिक और कुछ अज्ञात लोग पड़ोस में रहने वाले रितेश से गाली-गलौज करते हुए झगड़ा कर रहे थे। मोनिका और उनके पति ने बीच-बचाव करते हुए कहा कि यहां छोटे बच्चे होली खेल रहे हैं, इसलिए वे लोग चले जाएं। इस पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए कहा कि हम कुछ भी करें, तुमसे क्या मतलब। इसके बाद सभी वहां से चले गए। कुछ देर बाद घर में घुसकर किया हमला शिकायत के मुताबिक, कुछ समय बाद शिवा, रितिक और अन्य अज्ञात लोग लोहे की रॉड लेकर घर के अंदर घुस आए। इससे पहले कि परिवार के लोग कुछ समझ पाते, शिवा ने मोनिका के पति के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके सिर से खून बहने लगा। इसके बाद मोनिका उन्हें तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंचीं, जहां डॉक्टरों ने सिर में पांच टांके लगाकर उपचार किया। महानगर थाने में शिवा, रितिक और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ एयरपोर्ट से खाड़ी देशों की आठ उड़ानें रद्द:450 से अधिक टिकट रद्द, एयरलाइनों ने दिया रिफंड
    Next Article
    बुमराह की आग और संजू-ईशान के तूफान में उड़ा इंग्लैंड:कानपुर में फैंस बोले-अब कीवियों से हिसाब चुकता करने को तैयार सूर्यकुमार की सेना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment