Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिली बकास से NOC:एयरोड्रम लाइसेंस के लिए डीजीसीए करेगा निरीक्षण, इसके बाद उड़ान भरेंगे विमान

    1 hour ago

    1

    0

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा मानकों के अनुरूप मिली। इसके बाद नगर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बकास) ने एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को एनओसी जारी कर दी है। इससे एयरोड्रम लाइसेंस मिलने का रास्ता साफ हो गया है। एयरोड्रम लाइसेंस मिलने के साथ ही एयरपोर्ट पर हवाई सेवा शुरू की जा सकेंगी। डीजीसीए की टीम पहुंचेगी एयरपोर्ट डीजीसीए की टीम एयरपोर्ट का जल्द निरीक्षण करेगी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के नोडल अधिकारी शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि नगर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बकास) ने एंटी हाइजैक कंटीजेंसी प्लान को मंजूरी दी थी। गुरुवार देर शाम बकास ने एयरपोर्ट को सशर्त समग्र सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एनओसी जारी कर दी है। एंटी हाइजैक कंटीजेंसी प्लान के बाद मिली एनओसी किसी भी एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए एंटी हाइजैक कंटीजेंसी प्लान (विमान के हाइजैक होने या बम की सूचना मिलने पर इसका काम शुरू ) बेहद अहम मानक है। एंटी-हाइजैक कंटीजेंसी प्लान एयरपोर्ट की आपातकालीन सुरक्षा योजना है। इसके तहत विमानन कंपनियां, एयरपोर्ट अथॉरिटी, सुरक्षा एजेंसी, सरकार मिलकर कार्रवाई करती हैं। सभी प्रकार के सुरक्षा उपकरण लगाए गए यह मंजूरी तभी मिलती है, जब इससे संबंधित उपकरण समेत सभी सामान एयरपोर्ट पर स्थापित हो जाते हैं। लंबे समय से एयरपोर्ट पर इन उपकरणों को स्थापित करने के साथ ही इनकी क्षमता परखने की प्रक्रिया चल रही थी। जांच के बाद सभी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था को मानक के अनुरूप पाया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ विश्वविद्यालय में एम.फार्म की होगी शुरुआत:पहले सत्र में 15 सीटों पर होगा दाखिला, PCI ने दी मान्यता
    Next Article
    हापुड़ ढाबे पर युवक ने चाकू से गला काटा, VIDEO:भागते हुए कार के पास गिरा, दिल्ली से बरेली जा रहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment